×

भाजपा ने विधान परिषद के लिए जारी की प्रत्याशी सूची, कुल दस नाम आए सामने

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिए जारी चुनाव प्रक्रिया के तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपने सारे पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने दस सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। शनिवार को छह नामों की सूची जारी की है।

SK Gautam
Published on: 16 Jan 2021 11:29 AM GMT
भाजपा ने विधान परिषद के लिए जारी की प्रत्याशी सूची, कुल दस नाम आए सामने
X
भाजपा ने विधान परिषद के लिए जारी की प्रत्याशी सूची, कुल दस नाम आए सामने

लखनऊ। विधान परिषद की दस सीटों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को छह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इससे पहले चार नामों का एलान किया जा चुका है। इस घोषणा से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा केवल दस सीटों पर ही चुनाव लडऩे जा रही है। भाजपा ने केंद्रीय नेता शाहनवाज हुसैन को भी बिहार विधान परिषद की एक सीट पर प्रत्याशी बनाया है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव, भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिए जारी चुनाव प्रक्रिया के तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपने सारे पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने दस सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। शनिवार को छह नामों की सूची जारी की है। इसमें कुंवर मानवेंद्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ल, सलिल विश्रोई, अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी का नाम शामिल है।

WhatsApp Image 2021-01-16 at 4.19.50 PM

गोविंद नारायण शुक्ल भाजपा के प्रदेश संगठन में कार्य कर रहे हैं और उनको सदन में भेजे जाने की लंबे समय से चर्चा की जा रही थी। इससे पहले भाजपा ने अपने चार अन्य प्रत्याशियों के नाम का एलान कर रखा है जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व आईएएस अवनीश शर्मा, लक्ष्मण आचार्य का नाम शामिल है।

ये भी देखें: CM योगी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन का किया अवलोकन, मीडिया को सराहा

भाजपा की ओर से अब कुल दस प्रत्याशियों के नाम

भाजपा की ओर से अब कुल दस प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। ऐसे में उन अटकलों को विराम लगता दिखाई दे रहा है जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा 13वां प्रत्याशी भी मैदान में उतार सकती है लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि भाजपा केवल दस सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से दो प्रत्याशी पहले ही नामांकन करा चुके हैं।

विधान परिषद की इन सभी 12 सीटों पर चुनाव निर्विरोध होने की संभावना

ऐसे में बहुत मुमकिन है कि विधान परिषद की इन सभी 12 सीटों पर भी चुनाव निर्विरोध ही संपन्न हो जाएं। भाजपा की विधान सभा में जो ताकत है उसके दम पर वह केवल दस सीटों पर ही अपने प्रत्याशियों को जीत दिला सकती है। माना जा रहा है कि भाजपा शायद समाजवादी पार्टी से टकराव करने से बचना चाह रही है इसलिए पूरी कोशिश है कि मतदान की नौबत न आने पाए। इसी को ध्यान में रखकर भाजपा ने अपने दस प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।

ये भी देखें: मंदिर पर बोले अखिलेश यादव, राजनीति में लिया जाता है चंदा, यहां हमेशा किया है दान

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story