×

भाजपा ने अपने चुनावी कार्यक्रम और तेज किए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डा भीम राव अम्बेडकर जी से जुड़े हुए पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें सच्चे अर्थो में श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

Shivakant Shukla
Published on: 6 Nov 2019 2:12 PM
भाजपा ने अपने चुनावी कार्यक्रम और तेज किए
X

लखनऊ: विधानसभा चुनावों की तैयारियों में सबसे तेज चल रही भाजपा ने अपने कार्यक्रमों को और तेज कर दिया है। पार्टी ने फैसला लिया है कवह सभी जिला केन्द्रों पर संविधान दिवस मनाते हुए विचार गोष्ठियों को आयोजित करेंगी। जबकि पार्टी का अनुसूचित मोर्चा 25 नवम्बर से 30 नवम्बर तक सभी जिला मुख्यालयों पर संविधान दिवस मनाएगा। जिसमें बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व के साथ ही संविधान पर विचार गोष्ठियों में परिचर्चा होगी।

ये भी पढ़ें—अरे वाह क्या बात है! रिचार्ज कराने पर Airtel देगा 4 लाख का इंश्योरेंस, जानें डिटेल

संविधान दिवस मनाने की तैयारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डा भीम राव अम्बेडकर जी से जुड़े हुए पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें सच्चे अर्थो में श्रद्धाजंलि अर्पित की है। पंचतीर्थो के माध्यम से युवा पीढ़ी डा अम्बेडकर तथा उनके विचारों से और अधिक परिचित हो सकेगी।

भाजपा संविधान दिवस को मनाते हुए विचार गोष्ठियों के माध्यम से संविधान की जानकारी और डा अम्बेडकर की व्यक्तित्व को लेकर जनता के बीच पहुचेंगी। संविधान दिवस मनाने के लिए 12 नवम्बर तक सभी जनपदों में योजना बैठक संपन्न कर ली जाये।

ये भी पढ़ें—सरकार का बड़ा फैसला: RCEP में नहीं शामिल होगा भारत, जानें क्या है ये

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें सभी वर्गो तक सतत संपर्क की परम्परा के साथ आगे बढ़ना है और पार्टी के संकल्प सबका साथ-सबका विकास के साथ सबका विश्वास जीतने के लिए सदैव कार्य करना है। एक समय प दीन दयाल उपाध्याय जी जब सौ घरों की कुण्डी खटखटाते थे तब कही एक-दो घरो के किवाड़ पानी पिलाने के लिए खुलते थे, लेकिन दीनदयाल जैसे कर्मयोगी लोगों के घरो की कुण्डिया बजाते रहे। हमारी पार्टी सतत संपर्क की पराम्परा के साथ आगे बढ़ी और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।

सक्रियता ही आपको बड़ा नेता बनायेंगी: स्वतंत्र देव सिंह

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार है जिसमें प्रत्येक सदस्य को एक-दूसरे के सुख दुख में बाराबर शामिल रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब सक्रियता से पार्टी का काम करिए। क्योकि आपकी सक्रियता ही आपको बड़ा नेता बनायेंगी और आप में से ही कोई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री जैसे पदो तक पहुंचेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से बनती है इसलिए आप ही पार्टी है।

ये भी पढ़ें—करतारपुर कॉरिडोर: पाकिस्तान ने जारी किया 4200 तीर्थयात्रियों का वीज़ा

बैठक को प्रदेश महामंत्री व अनुसूचित मोर्चा प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला तथा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने भी संबोधित किया। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेष नाथ आचार्य, डीपी भारती व अशोक वर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!