×

BJP Kanpur News: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- ‘जिताऊ उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट’

BJP Kanpur News: नौबस्ता केशव नगर में बीजेपी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट की दावेदारी पर कहा कि जीतने वाले व आम कार्यकर्ता टिकट के दावेदार होंगे।

Anup Panday
Published on: 10 April 2023 3:39 PM GMT
BJP Kanpur News: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- ‘जिताऊ उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट’
X
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- ‘जिताऊ उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट’- Photo- Newstrack

Kanpur News: नौबस्ता केशव नगर में बीजेपी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हुई है, लेकिन हमारी पार्टी दिसंबर माह से ही चुनाव की तैयारी में लगी रही है। विरोधी लोग चुनाव टलवाने के लिए अलग-अलग प्रकार की योजना बना रहे थे। हम लोग अपनी पार्टी की तैयारी में व्यस्त थे। हम लोगों ने जो काम किए हैं, चुनाव में उन कामों को लेकर जनता के बीच जायेंगे। पूरा विश्वास है कि हर बार से ज्यादा इस बार अच्छे परिणाम आएंगे।

पार्टी की चुनाव समिति टिकटों पर करेगी विचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट की दावेदारी पर कहा कि जीतने वाले व आम कार्यकर्ता टिकट के दावेदार होंगे। पार्टी की चुनाव समिति बनी हुई है जो टिकटों पर विचार करेगी। मेयर की टिकट के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम लोग किसी को रिप्लेस करेंगे। हम लोग की नीति है जो जीत सकते हैं, प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया वही है। नगर निगम मेयर, पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए क्षेत्र के अनुशंसा पर प्रदेश की चुनाव समिति निर्णय लेगी।

पिछली सरकारों में माफिया थे सशक्त

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विरोधियों का यही चरित्र है कि उनकी सरकारों में माफिया सशक्त हुए हैं। हमारी सरकारों में विकास कार्य,चिकित्सा,शिक्षा जैसे हर मुद्दे पर सभी कार्य हुए हैं। इन्ही को देखते हुए हम लोग चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नगर निगम, नगर पंचायत,नगर पालिका में भाजपा की जीत का दावा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो सांचे में सही बैठेंगे उनको ही लड़ाएंगे। जीतने वालों को ही प्राथमिकता दी जायेगी। पार्टी नगर पालिका परिषद,पंचायत में सिंबल के साथ मजबूती से चुनाव लडे़गी। समाज के सब वर्गो को टिकट देकर चुनाव लड़ाया जाएगा।

कभी परशुराम, अब कांशीराम की मूर्ति के सहारे हैं अखिलेश!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले चुनाव में भगवान परशुराम की मूर्ति लगाई थी। इस बार कांशी राम की मूर्ति का लोकार्पण किया है। हर चुनाव में वो साथी बदल देते हैं। ये सीजन के लोग हैं। बीजेपी काम पर काम करती रहती है और पार्टी जनता के बीच में है।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story