×

Saharanpur: मां शाकम्भरी देवी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, किया दर्शन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज जन्मदिवस के अवसर पर मां शाकम्भरी देवी पहुंचे । सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र मे पहाड़ियों की तलहटी में बसे सिद्धपीठ मां शाकंम्भरी देवी में दर्शन किए।

Shraddha Khare
Published on: 28 Jan 2021 12:07 PM GMT
Saharanpur: मां शाकम्भरी देवी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, किया दर्शन
X
लखनऊ: अचानक से कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचे स्वतंत्र देव, लोगों से जाना हाल

सहारनपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज सहारनपुर जनपद में पहाड़ियों की तलहटी में बसा हुआ एक सिद्धपीठ मां शाकंम्भरी देवी मंदिर ने दर्शन किए। आपको बता दें कि उन्होंने अपने जन्मोत्सव के मौके पर इस मंदिर के दर्शन किए।

जन्मदिवस के अवसर पर सिद्धपीठ के किए दर्शन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज जन्मदिवस के अवसर पर मां शाकम्भरी देवी पहुंचे । सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र मे पहाड़ियों की तलहटी में बसे सिद्धपीठ मां शाकंम्भरी देवी में दर्शन किए। इस सिद्धपीठ मंदिर में मां के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।

अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिद्ध पीठ मां शाकम्भरी देवी के दर्शन

आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिद्ध पीठ मां शाकम्भरी देवी पहुंचे और सबसे पहले बाबा भूरा देव के मंदिर पहुंच दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मां शाकम्भरी देवी के मंदिर पहुंच प्रसाद चढ़ाकर शीश नवाते हुए मन्नत मांगी। इसके बाद वे शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। शाकुंभरी देवी जाते समय का बेहट पहुंचने पर आंनद बाग कालोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/pradesh-adhyaksh.mp4"][/video]

अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मीडियाकर्मियों से कही यह बात

इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात करनी चाही तो उन्होंने सभी सवालों को टालते हुए कहा कि आज मां शाकुम्भरी का प्रकटोत्सव है। वे माँ शेरो वाली के चरणों में शीश नवाने आए हैं। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से ही मोदी जी और योगी जी जनता की सेवा कर रहे हैं। राज्य और देश की जनता खुशहाल रहे। सम्पूर्ण विश्व में शांति हो जिनको सद्बुद्धि नही है उनको भी मां सद्बुद्धि दे।

ये भी पढ़ें:फिरोज़ाबाद: पंचायत चुनाव से पहले का हाल, नहीं कराया सही तो पड़ सकता है भारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story