×

मोदी के कुशल नेतृत्व में BJP विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी: स्वतंत्र देव सिंह

भारतीय जनता पार्टी के 40 वे स्थापना दिवस पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपवास रखते हुए कोरोना संक्रमण के संकट से जूझ रहे जरूरतमंदों और गरीबों की मदद की...

Ashiki
Published on: 6 April 2020 3:51 PM GMT
मोदी के कुशल नेतृत्व में BJP विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी: स्वतंत्र देव सिंह
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के 40 वे स्थापना दिवस पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपवास रखते हुए कोरोना संक्रमण के संकट से जूझ रहे जरूरतमंदों और गरीबों की मदद की और अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया।

मुख्यालय में भाजपा का झंडा फहराया

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी जबकि पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य मुख्यालय में भाजपा का झंडा फहराया।

ये भी पढ़ें: जानिए UP में कितने हैं कोरोना मरीज, 24 घंटे में आए 27 नये केस में 21 जमात से

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि जनसंघ से भाजपा तक की वैचारिक यात्रा में अभी तक लाखों करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान दिया है। नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गयी है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस समय पूरा देश कोरोना संक्रमण की वैश्विक आपदा के संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण के संकट के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहा है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए पंच आग्रह के आह्वान के अनुरूप सेवा अभियान चलाकर इस वैश्विक आपदा के समय गरीबों-जरूरतमंदों को भोजन, राशन व रोज़मर्रा की जरूरत का अन्य सामान उपलब्ध कराने का कार्य करें। कार्यकर्ता इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखे कि उनके आस-पास कोई भी भूखा न सोये।

ये भी पढ़ें: रिश्तों की जो डोर हो गई है कमजोर, लॉकडाउन के दौरान उनको ऐसे करें मजबूत

साथ ही अपने परिवार सहित 5-7 अन्य लोगां को भी फेस कवर/मास्क बनवाकर लोगों को उपलब्ध कराने का भी काम करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रहने वाले डॉक्टरों, नर्सो, सफाई कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों बैंक व पोस्ट ऑफिस के अधिकारी कर्मचारियों व आवश्यक सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों से लोगो का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करें। साथ ही अपने बूथ पर 40 लोगां से संपर्क कर उनसे कोरोना संक्रमण के विरुद्ध लड़ रहे ऐसे योद्धाओं के लिए धन्यवाद व आभार ज्ञापित करते हुए हस्ताक्षर कराए।

वहीँ प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्य मुख्यालय पर भाजपा का झंडा फहराया। श्री बंसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी ने अपने 40 वे स्थापना दिवस को कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए समर्पित किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वैश्विक आपदा की इस घड़ी में जन सेवा के संकल्प के साथ गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय होकर कार्य करें।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें: साउथ कोरिया की तरह दिल्ली में भी कर रहे ज्यादा कोरोना टेस्ट: सीएम केजरीवाल

Ashiki

Ashiki

Next Story