×

राष्ट्रीय युवा दिवस: प्रदेशभर में कार्यक्रम करेगा भाजयुमों, शामिल होंगे ये दिग्गज

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह सुलतानपुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

SK Gautam
Published on: 11 Jan 2021 3:33 PM GMT
राष्ट्रीय युवा दिवस: प्रदेशभर में कार्यक्रम करेगा भाजयुमों, शामिल होंगे ये दिग्गज
X
राष्ट्रीय युवा दिवस: प्रदेशभर में कार्यक्रम करेगा भाजयुमों, शामिल होंगे ये दिग्गज

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयन्ती को पूरे प्रदेश में धूमधाम से 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाएगी। इसके लिए अलग अलग जिलों में पार्टी पदाधिकारी और मंत्री शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत योजना में सहभागी युवा उद्यमियों को युवा मोर्चा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह सुलतानपुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें युवा उद्यमियों को स्मृति चिन्ह, शाल, इत्यादि सौंपकर उनका सम्मान किया जाएगा।

sawatantradev singh

यह भी पढ़ें: UP में बर्ड फ्लू अलर्ट: औरैया में प्रशासन आया एक्टिव मोड पर, दिए सख्त निर्देश

शामिल होंगे ये दिग्गज

उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह सुल्तानपुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ महानगर, प्रदेश सहप्रभारी सुनील भाई ओझा जी भदोई, सत्या कुमार एवं संजीव चैरसिया महोबा, प्रदेश सह महामंत्री संगठन उत्तर प्रदेश भवानी सिंह गाजीपुर, प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर जी सहारनपुर महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह लखनऊ जिला, पंकज सिंह नोएडा, प्रकाश पाल कानपुर देहात, देवेंद्र चैधरी बागपत, नीलम सोनकर संतकबीर नगर, ब्रज बहादुर जी शाहजहांपुर, प्रदेश महामंत्री श्री सुब्रत पाठक कन्नौज, श्री अमरपाल मौर्य लखीमपुर, प्रदेश मंत्री श्री चंद्रमोहन अमरोहा, श्रीमती पूनम बजाज मथुरा, सुभाष यदुवंश एटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री रजनीकांत माहेश्वरी मैनपुरी, श्री धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर जिला, केन्द्रीय मंत्री वी०के. सिंह ग्रेटर नोएडा, प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चैधरी शामली, अशोक कटारिया बुलन्दशहर, अतुल गर्ग मेरठ महानगर, अनिल शर्मा मुरादाबाद महानगर, कपिलदेव अग्रवाल बिजनौर, राघवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह कानपुर उत्तर, जयप्रकाश निषाद देवरिया, अध्यक्ष उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम बाबूराम निषाद चित्रकूट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रमापति राम त्रिपाठी कुशीनगर, सतीश गौतम अलीगढ़, श्रीमति केसरीदेवी पटेल जी प्रयागराज गंगापार, विजय शिवहरे फिरोजाबाद, श्री नवाब सिंह नागर गाजियाबाद जिला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राम शकंर सिंह कठरिया इटावा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में जिला स्तर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: अजीत सिंह हत्याकांड: मुख्तार के करीबी को मारने वाले ने दी सरेंडर एप्लीकेशन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story