×

भाजपा प्रदेशभर में 9 जून को करेगी 69 सम्मेलनों का आयोजन, यहां जानें क्या होंगे मुद्दे

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कुशीनगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिला अनुसूचित मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों में 9 जून को प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर अमरोहा, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी बुलन्दशहर, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर गोरखपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी जालौन के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

SK Gautam
Published on: 8 Jun 2020 2:11 PM GMT
भाजपा प्रदेशभर में 9 जून को करेगी 69 सम्मेलनों का आयोजन, यहां जानें क्या होंगे मुद्दे
X

लखनऊ: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर आरम्भ किये गये जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों में पार्टी के मोर्चे मोदी सरकार के काम-काज को लेकर जनता के दरबार में हैं। कल 9 जून को पार्टी के युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चे प्रदेश में 69 सम्मेलनों का आयोजन करके आमजन से जुडे़गें।

मंत्री सुरेश पासी जालौन के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कुशीनगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिला अनुसूचित मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों में 9 जून को प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर अमरोहा, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी बुलन्दशहर, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर गोरखपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी जालौन के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। तो वहीं युवा मोर्चा सम्मेलनों को प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह फतेहपुर, प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक बलरामपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा कानपुर नगर, नीलकण्ड तिवारी आगरा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश प्रयागराज के सम्मेलनों को वीडिया कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।

ये भी देखें: रेलकर्मचारियों ने काला फीता लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

इसके साथ ही किसान मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन को किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर जौनपुर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता कन्नौज, त्रयम्बक त्रिपाठी फर्रूखाबाद, संतोष सिंह उन्नाव, कामेश्वर सिंह मुजफ्फरनगर, संजय राय गौतमबुद्धनगर, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा चैधरी राजा वर्मा मथुरा, प्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ललितपुर, बलदेव ओलख कौशाम्बी के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों के क्रम में 9 जून को पिछड़ा वर्ग मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों को प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा सोनभद्र, नबाव सिंह नागर अम्बेडकर नगर, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल बाराबंकी, अमर पाल मौर्य आजमगढ़, धर्मवीर प्रजापति संतकबीरनगर के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

मंत्री मोहसिन रजा मुरादाबाद व अल्पसंख्यक के सम्मेलनों को करेंगे संबोधित

इसके साथ ही महिला मोर्चा सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय लखनऊ, कान्ता कर्दम सिद्धार्थनगर, प्रदेश मंत्री अंजूला माहौर अमेठी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह अलीगढ़ इसके साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों को प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा मुरादाबाद व अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चाँद आगरा क्षेत्र के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

ये भी देखें: आतंकियों की कांपी रूह: 9 खूंखारों का हुआ ऐसा हाल, लेकिन अभी भी मंडरा रहा खतरा

इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता सम्मेलनों में सरकार की उपलब्धियां, संगठन के कार्य तथा कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश लेकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मेलनों को सम्बोधित करेगें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story