×

पुलिस खतरे में: महिला सिपाहियों के साथ ऐसी हरकत, थाने में भाजपा का तांडव

भाजपा के कार्यकर्ताओं पर महिला पुलिस कर्मियों ने अभद्रता करने का आरोप लगा। ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने वापस आकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी को दी।

Newstrack
Published on: 17 Oct 2020 3:11 PM GMT
पुलिस खतरे में: महिला सिपाहियों के साथ ऐसी हरकत, थाने में भाजपा का तांडव
X
पुलिस खतरे में: महिला सिपाहियों के साथ ऐसी हरकत, थाने में भाजपा का तांडव

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला आरोप है कि महिला सिपाहियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की इतना ही नहीं सत्ता मद में चूर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनकी पार्टी के एक युवक को कोतवाली के भीतर लाठी-डंडों से पीटा।

पुलिस अभिरक्षा से उस आरोपी कार्यकर्ता को छुड़ा ले गए

इसके बाद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पहुंचे पचासों कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया और पुलिस अभिरक्षा से उस कार्यकर्ता को छुड़ा ले गए। बताते हैं कि शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा क्षेत्र में मौजूद थीं। उनके स्वागत समारोह के कार्यक्रम में तमाम तमाम भाजपाई इकट्ठा थे।

ये भी देखें: महिलाएं बने आत्मनिर्भर: मिशन शक्ति की हुई शुरुआत, किया गया जागरूक

वहीं दूसरी तरफ, भाजपा के कार्यकर्ताओं पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा। ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने वापस आकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी को दी। इस बीच जिस कार्यकर्ता पर यह आरोप लग रहा था वह भी कोतवाली पहुंच गया और पुलिस से जा भिड़ा। कार्यकर्ता का आरोप है कि वहां पुलिस ने उसको जमकर लाठी-डंडों से पीटा और हवालात में बंद कर दिया।

पुलिस ही सुरक्षित नहीं है

इस मामले की सूचना मिलते ही विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और तमाम समर्थक को लेकर कोतवाली पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा काटा। पुलिस के साथ भाजपाइयों ने खूब बहस बाजी की इसके बाद कोतवाली के भीतर से आरोपी कार्यकर्ता को छुड़ाकर ले गए। महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता का आरोपी जिसे क्षेत्रीय मोहम्मदी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के सामने ही भाजपाइयों ने हवाला से छुड़वा लिया जिसको लेकर विपक्ष में लोगों ने तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दी हैं लोगों का कहना है। जब भाजपा शासनकाल में सब की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही सुरक्षित नहीं है आम जनमानस का क्या हाल होगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story