×

करोड़ों के मालिक हैं भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी अरुण सिंह

इसके अलावा नोएडा में पत्नी मीनाक्षी सिंह के नाम पर सेक्टर 44 में एक प्लाट भी है जो उन्होंने इसी साल मार्च में खरीदा है। इसकी कीमत चार करोड 72 लाख इक्वायन हजार रुपए है। पत्नी के पास दिल्ली के लाजपत नगर में व्यावसायिक भवन भी है जिसकी कीमत 35 लाख रूपए है।

Shivakant Shukla
Published on: 2 Dec 2019 2:50 PM GMT
करोड़ों के मालिक हैं भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी अरुण सिंह
X

लखनऊ: राज्यसभा की यूपी से एक मात्र रिक्त सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए आज भाजपा की तरफ से आज अरुण सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव आयोग को तीन सेटों में जमा किए गए नामांकन पत्र में दिए गए हलफनामे में अरुणिंसंह ने अपनी सम्पत्ति का जो व्यौरा दिया है। उसके अनुसार उनके पास दिल्ली में जमीन है। इसके अलावा उन्होंने अपना काफी धन म्युचल फंड में इन्वेस्ट किया हुआ है।

पत्नी मीनाक्षी सिंह के पास 77 लाख 64 हजार 380 रुपए है

अरूण सिंह के पास 92 लाख 68 हजार 533 रुपए तथा इनकी पत्नी मीनाक्षी सिंह के पास 77 लाख 64 हजार 380 रुपए है जबकि तीन संतानों के पास करीब 27 लाख 88 हजार रूपए की चल सम्पत्ति है। भाजपा प्रत्याशी के पास दो करोड 90 लाख रुपए तथा पत्नी मीनाक्षी सिंह के पास पांच करोड सात लाख 51 हजार 600 रूपए की अचल सम्पत्ति है। भाजपा प्रत्याशी ने कोई देनदारी नही है, जबकि इनकी पत्नी मीनाक्षी सिंह पर 32 लाख 50 हजार रुपए की देनदारी है।

ये भी पढ़ें— BJP के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन

दिल्ली में रहने वाले और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुणिंसह के पास अचल सम्पत्ति के तौर दिल्ली के मयूर विहार में एक 1350 स्क्वायर फिट का एक फ्लैट भी है जिसकी आज की कीमत एक करोड 85 लाख है। मिर्जापुर में कृषि भूमि है, जिसकी कीमत एक करोड पांच लाख रुपए है। इसके साथ ही तीन लाख अस्सी हजार के सोने के सिक्के व आभूषण तथा 13 हजार पांच सौ रूपए के चांदी के आभूषण है। भाजपा प्रत्याशी के पास 60 हजार रूप्ए कीमत का 32 बोर का रिवाल्वर भी है।

मीनाक्षी सिंह के नाम पर सेक्टर 44 में एक प्लाट भी है

इसके अलावा नोएडा में पत्नी मीनाक्षी सिंह के नाम पर सेक्टर 44 में एक प्लाट भी है जो उन्होंने इसी साल मार्च में खरीदा है। इसकी कीमत चार करोड 72 लाख इक्वायन हजार रुपए है। पत्नी के पास दिल्ली के लाजपत नगर में व्यावसायिक भवन भी है जिसकी कीमत 35 लाख रूपए है। पत्नी मीनाक्षींसह के पास 17 लाख 76 हजार के सोने के आभूषण तथा पांच लाख सात हजार छ सौ रूपए के चांदी के आभूषण व बर्तन हैं। जबकि बच्चों के पास करीब 38 लाख रूप्ए के सोने के आभूषण व सिक्के हैं।

चार्टड एकाउन्टेड और भाजपा प्रत्याशी अरूण सिंह ने अपना काफी पैसा शेयर और फिक्जट डिपाजिट में लगा रखा है। अरूण सिंह के नामांकन के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे।

ये भी पढ़ें—गोवा में BJP को लगेगा झटका! शिवसेना कर रही बड़ी तैयारी

इनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, शंकरगिरि, वाई.पी. सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, डा. महेन्द्र सिंह, आशुतोष टण्डन गोपाल, ब्रजेश पाठक, अनिल राजभर, उपेन्द्र तिवारी, अतुल गर्ग, रमाशंकर पटेल, राम नरेश अग्निहोत्री, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डा. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एव जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अरूण सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन का आज अंतिम दिन था। अब नामांकन पत्र की जांच का काम तीन दिसंबर को होगा। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है। आयोग ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर 12 दिसंबर को चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम भी जारी किया जाएगा।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story