×

बसपा का 'बड़ा विकेट' गिरा: भाजपा ने मारा चौका, टीराम को खींचा अपने पाले में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बसपा सरकार में मंत्री रहे लम्भुआ (सुल्तानपुर) से बसपा के पूर्व विधायक विनोद सिंह तथा बसपा से अजगरा के पूर्व विधायक टीराम भाजपा में शामिल हो गये। गत लोकसभा चुनाव में टीराम मछलीशहर से लोकसभा प्रत्याशी रहे भी थें।

Shivakant Shukla
Published on: 5 Dec 2019 4:20 PM GMT
बसपा का बड़ा विकेट गिरा: भाजपा ने मारा चौका, टीराम को खींचा अपने पाले में
X

लखनऊ: कभी मायावती के खासमखास रहे बसपा के पूर्व विधायक टीराम ने आज हाथी की सवारी छोडकर अपने हाथ में कमल का फूल थाम लिया। उनके साथ कई अन्य बसपा के पूर्व विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। टीराम अपने कार्यकाल के दौरान काफी चर्चा में रहे।

ये भी पढ़ें— प्याज ने दिया सरकार को टेंशन: गृहमंत्री अमित शाह ने किया बैठक, लिया ये फैसला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बसपा सरकार में मंत्री रहे लम्भुआ (सुल्तानपुर) से बसपा के पूर्व विधायक विनोद सिंह तथा बसपा से अजगरा के पूर्व विधायक टीराम भाजपा में शामिल हो गये। गत लोकसभा चुनाव में टीराम मछलीशहर से लोकसभा प्रत्याशी रहे भी थें।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि...

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर तथा दलित, वंचित, शोषित वर्ग की सेवा करने और उनके सामाजिक, आर्थिक उत्थान के कार्यो में सहभागिता करने के उद्देश्य से आने वालो का भाजपा में अभिनंदन है। भाजपा गरीबों के संपूर्ण विकास के लिए प्रयत्नशील है। गरीबों की सेवा के संकल्प के साथ सुशासन के मार्ग पर हम आगे बढ़ रहे है। मोदी सरकार व योगी सरकार गरीब को पक्का मकान, गैस का कनेक्शन, शौचालय, बिजली, आयुष्मान योजना से इलाज की गांरटी के साथ बच्चों की शिक्षा, बच्चों के लिए अच्छी ड्रेस, कापी, किताबे, और हर गरीब तक सस्ता राशन पहुंचाकर गरीबों के चेहरें पर मुस्कुराहट लाने काम कर रही है।

ये भी पढ़ें—महाराष्ट्र में शिवसेना को झटका: 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगा छोड़ी पार्टी

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूॅ। भाजपा पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को सामाजिक व आर्थिक रूप से समृद्ध करने का ध्येय लेकर आगे बढ़ रही है। आप सभी भाजपा परिवार में शामिल होकर इस ध्येय पूर्ति में सहभागी बनेंगे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story