×

सरकार का बड़ा ऐलान: किसानों को मिला बजट 2020 में ये ख़ास तोहफा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2020 पेश किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि बजट युवाओं और किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उन्होंने ऐलान किया कि साल 2022 तक किसानों की आय दो गुनी हो जाएँगी।

Shivani Awasthi
Published on: 1 Feb 2020 6:17 AM GMT
सरकार का बड़ा ऐलान: किसानों को मिला बजट 2020 में ये ख़ास तोहफा
X

दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2020 पेश किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि बजट युवाओं और किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उन्होंने ऐलान किया कि साल 2022 तक किसानों की आय दो गुनी हो जाएँगी।

किसानों के लिए वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान:

अपने संबोधन में निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार की ओर से किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है।

सरकार की ओर से कृषि विकास योजना को लागू किया गया है, पीएम फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचाया गया।

सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करना है।

किसानों की मार्केट को खोलने की जरूरत है, ताकि उनकी आय को बढ़ाया जाएगा।

किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूले का ऐलान करती है, जिससे किसानों को फायदा पहुंचाएगा।

ये भी पढ़ें:बजट 2020 Live: निर्मला सीतारमण पेश कर रही ‘बजट’, आपके लिए ये सौगात…

बजट में पेश किया 16 सूत्रीय एक्शन प्लान:

1. मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।

2. 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए।

3. पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा. इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।

4. फर्टिलाइजर का बैलेंस इस्तेमाल करना, ताकि किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी को बढ़ाया जा सके।

5. देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंडर में लेगा और नए तरीके से इसे डेवलेप किया जाएगा. देश में और भी वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे. इसके लिए PPP मॉडल अपनाया जाएगा.

6. महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना का ऐलान किया, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।

7. कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा. इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Budget 2020 Live: कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य पर निर्मला सीतारमण ने की बड़ी घोषणा

8. दूध, मांस, मछली समेत खराब होने वाली योजनाओं के लिए किसान रेल भी चलाई जाएगी।

9. मनरेगा में जुड़ेगा चारागाह, मछली पालन के लिए वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

9. तटीय इलाकों में मछली उत्पादन पर जोर, 2022-23 तक 200 लाख टन।

कृषि में बड़ा रोजगार:

11.किसानों के अनुसार से एक जिले, एक प्रोडक्ट पर फोकस किया जाएगा।

10. जैविक खेती के जरिए ऑनलाइन मार्केट को बढ़ाया जाएगा।

11. किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2021 के लिए बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बजट 2020: मोदी सरकार के 6 साल के कार्यकाल में इनकम टैक्स में हुए ये बड़े बदलाव

12. दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जाएगी।

13. मनरेगा के अंदर चारागाह को जोड़ दिया जाएगा।

14. ब्लू इकॉनोमी के जरिए मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।

15. फिश प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं को मछली उत्पादन जोड़ने के लिए 3 हजार 477 सागर मित्र रखे जायेंगे।

16. किसानों को दी जाने वाली मदद को दीन दयाल योजना के तहत बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Budget 2020 Live: बजट पेश होते ही जबरदस्त उछाल शेयर बाजार में

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story