TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: सुशासन के 9 साल: मोदी का जिसे नेतृत्व स्वीकार, उसका स्वागत: भूपेंद्र सिंह
Bulandshahr News: भूपेंद्र चौधरी ने कहा सरकार बनते ही अलगाववादी और देश में विभाजन का कारण बनने वाली धारा 370 को कश्मीर से हटाया गया। सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू की।
Bulandshahr News: भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अपने मेनिफेस्टो में जो लिखती है उसे करके दिखाती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भी लोग गठबंधन में जुड़ना चाहेंगे उनका भाजपा में स्वागत है लेकिन गठबंधन में कौन शामिल होगा कौन नहीं इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व तय करता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी जहांगीराबाद स्थित मंडी स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को महा संपर्क अभियान 9 साल बेमिसाल भाजपा के महा संपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने पर अब तक उनकी पार्टी ने अपना हर वादा निभाया है।
उन्होंने संबोधित करते हुए बताया कि सरकार बनते ही अलगाववादी और देश में विभाजन का कारण बनने वाली धारा 370 को कश्मीर से हटाया गया। सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू की।
बता दें कि प्रदेश में अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में जुटे हुए है। भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव की तैयारी में लगी है। भाजपा ने चुनाव में 80 की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसी के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने जहां पर एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा वो किया है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का सपना साकार हुआ। गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सुरक्षा की दिशा में जितना काम हुआ उतना 70 साल में नहीं हुआ।
Also Read
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते थे। सरकार में बैठे लोग दंगे कराते थे। लेकिन 2017 के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। वर्ष 2014 से पहले जीडीपी के मामले में भारत दुनिया में बारहवें स्थान पर था, मगर जब प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली तो आज भारत पांचवें स्थान पर है। देश को आजादी मिलने के बाद कांग्रेस के शासनकाल में ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे देश आगे बढ़ सकें। जब देशों को पोलियो की बीमारी से छुटकारा मिल रहा था तो भारत में टीकाकरण शुरू हुआ। लेकिन याद होगा कि जब वैश्विक कोरोना महामारी आई तो हमारे वैज्ञानिकों और सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर जल्द से जल्द टीके का इंतजाम किया और दुनिया के अन्य देशों को भी टीके उपलब्ध कराए गए।
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र चौधरी के कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह राणा पूर्व विधायक जम्मू कश्मीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, चौधरी वीरेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह, अमित वाल्मीकि, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा जी, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, प्रदीप चौधरी, अनिल शर्मा, देवेंद्र लोधी, सीपी सिंह, पूर्व विधायक विमला सोलंकी, डीके शर्मा, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु मित्तल, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, संजय चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, जगीरा बाद चेयरमैन किशनपाल सिंह लोधी, बुलंदशहर चेयरमैन दीप्ति मित्तल, ज्ञानेश लोधी, कृष्णकांत वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, रिंकू राणा, आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने की एवं संचालन नेमपाल सिंह ने किया।