Police Encounter: बुलंदशहर में क्राइम करने आया अलीगढ़ का लुटेरा मुठभेड़ में लंगड़ा, 2 गिरफ्तार

Bulandshahr News: डिबाई के सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि बदमाश अजय उर्फ काली व लाल सिंह शातिर किस्म के लुटेरे हैं, थाना रामघाट में 10 दिन पूर्व हुई ट्रैक्टर लूट की घटना में वांछित चल रहे थे।

Sandeep Tayal
Published on: 6 July 2024 3:53 AM GMT
Bulandshahr News
X

बदमाश का अस्पताल में चल रहा इलाज (Pic: Newstrack)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में क्राइम करने साथी के साथ आया अलीगढ़ का लुटेरा पुलिस का टारगेट बन गया, डिबाई के सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि अलीगढ़ का लुटेरा अजय और काली अपने साथी लाल सिंह के साथ बुलंदशहर में वारदात करने आ रहा था कि, स्वाट टीम और रामघाट थाना पुलिस की गोली के निशाने पर आ गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से लुटेरा अजय उर्फ काली लंगड़ा हो गया, जबकि लाल सिंह को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर पहली बार बोला बाबा... घटना से दुखी हूं, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

जानिए लुटेरे कैसे पुलिस के हत्थे चढ़े?

डिबाई के सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि बीती रात्रि को थाना रामघाट प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन और स्वाट टीम देहात प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री नहर पुल रामघाट पर संदिग्ध वाहनो और व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे, इसी दौरान ग्राम नगला जाटनी की तरफ से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। जिनको रूकने का इशारा किया गया तो बाइकर्स बाइक को तेजी से नहर की पटरी की तरफ मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।


पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसको घायल अवस्था में अपने एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया गया। घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान अजय उर्फ काली पुत्र राजेन्द्र उर्फ छोटेलाल निवासी ग्राम प्यावली थाना पालीमुकीमपुर जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है, जबकि घेराबंदी कर लाल सिंह पुत्र रामखिलाड़ी निवासी ग्राम लहरा सलेमपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस एवं बाइक बरामद की गई है।


10 दिन पूर्व रामघाट में की थी लूट

डिबाई के सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि बदमाश अजय उर्फ काली व लाल सिंह शातिर किस्म के लुटेरे हैं, थाना रामघाट में 10 दिन पूर्व हुई ट्रैक्टर लूट की घटना में वांछित चल रहे थे। अजय पर बुलंदशहर, अलीगढ़ और बदायूं जनपद में लगभग 10 मामले दर्ज है जबकि लाल सिंह पर 3 मामले दर्ज है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story