×

UP Nikay Chunav 2023 Result: बुलंदशहर में सपा का सूपड़ा साफ, स्थानीय निकाय अध्यक्षों पद पर इनका हुआ कब्जा

UP Nikay Chunav 2023 Result: जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुलंदशहर नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने विजय दर्ज कराई है।

Sandeep Tayal
Published on: 13 May 2023 8:26 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023 Result: बुलंदशहर में सपा का सूपड़ा साफ, स्थानीय निकाय अध्यक्षों पद पर इनका हुआ कब्जा
X
UP Nikay Chunav 2023 Result (photo: social media )

UP Nikay Chunav 2023 Result : यूपी के बुलंदशहर की 17 निकाय अध्यक्ष की सीटों में से 10 पर भगवा लहराया है जबकि 3 पर बीएसपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है, एक पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा कर लिया। सपा का तो बुलंदशहर में सूपड़ा ही साफ हो गया।

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव को 2024 विस का सेमीफाइनल माना जा रहा था। इसीलिए भाजपा के माननीय ने नगर पालिका परिषद पंचायत और नगर निगम में खड़े भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा दिए थे जिसके परिणाम स्वरूप बुलंदशहर में अधिकांश सीटों पर भाजपा का कब्जा हो सका।

बुलंदशहर: नगर पालिका परिषदों के ये बने चेयरमैन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुलंदशहर नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने विजय दर्ज कराई है। खुर्जा से भाजपा की- रंजना सिंघल जीती है, सिकन्द्राबाद से भाजपा के प्रदीप दीक्षित जीते है। स्याना से निर्दलीय प्रत्याशी ऋषिपाल सिंह जीते हैं। अनूपशहर से भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश गोयल जीते हैं। जहांगीराबाद से भाजपा के किशनपाल लोधी जीते हैं। डिबाई से भाजपा के अरुण सिंघल, शिकारपुर से भाजपा की राजबाला सैनी ने जीत दर्ज कराई है। गुलावठी से भाजपा के शैलेश तेवतिया ने जीत हासिल कर गुलावठी पालिका में पहली बार भगवा फहराने का काम किया है।

बुलंदशहर: नगर पंचायतों पर इनकी हुई जीत

इसी प्रकार बुलंदशहर की नगर पंचायतों में औरंगाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी सलमा ने जीत हासिल की है। नरौरा से बसपा की प्रीति यादव जीती है। पहासू से कांग्रेस की तावीर अज़मल जीती हैं। खानपुर से बीएसपी इमरान खान जीते हैं। बुगरासी से बीजेपी के ओमदत्त सिंह जीते हैं। बीबी नगर से निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डी देवी जीती हैं छतारी से बसपा के हाजी सलीम जीते हैं। ककोड़ से भाजपा के मोहित सिंघल जीते हैं।

जीत के बाद मना जश्न

चुनाव जीतने के बाद भले ही निर्वाचन आयोग ने विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगाया हो लेकिन विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी या छोड़ी और जुलूस निकाल जीत का जश्न मनाया।

Sandeep Tayal

Sandeep Tayal

Next Story