UP Nikay Chunav 2023: झांसी में भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य को लेकर नाराज है ये वर्ग!

UP Nikay Chunav 2023: व्यापारियों ने कहा कि अगर उनको मेयर बना दिया तो वह झांसी से कम सबसे ज्यादा मऊरानीपुर में डेरा डालेंगे। इसी तरह कुछ वार्ड में बातचीत के दौरान लोगों का कहना है कि भाजपा ने बिहारीलाल आर्य को मेयर का टिकट देकर गलत किया है।

B.K Kushwaha
Published on: 24 April 2023 5:27 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: झांसी में भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य को लेकर नाराज है ये वर्ग!
X
झांसी में भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य से व्यापारी वर्ग नाराज है: Photo- Social Media

Jhansi News: भाजपा ने जब पूर्व मंत्री बिहारीलाल आर्य को झांसी मेयर का प्रत्याशी घोषित किया था, उसी समय से कुछ लोग विरोध में उतर आए थे। बातचीत के दौरान कुछ व्यापारियों ने कहा कि बिहारीलाल आर्य से पूर्व में व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। वह व्यापारियों के बारे में कुछ सोचते ही नहीं है। अगर उनको मेयर बना दिया तो वह झांसी से कम सबसे ज्यादा मऊरानीपुर में डेरा डालेंगे। इसी तरह कुछ वार्ड में बातचीत के दौरान लोगों का कहना है कि भाजपा ने बिहारीलाल आर्य को मेयर का टिकट देकर गलत किया है। चुनावी रण में ऐसे कुछ लोगों की तरफ से भाजपा उम्मीदवार को कड़ी चुनौती का सामना होगा।

एक दर्जन वार्ड में भाजपा अपनों से ही लड़ रही है चुनाव!

भाजपा के मेयर पद के बागी प्रत्याशी तो अपने घर वापस लौट आए हैं। लेकिन लगभग एक दर्जन से अधिक वार्ड में भाजपा की सेनाएं ही आपस में जूझ रही हैं। कुछ वार्ड में तो भाजपा को सीधा विरोध झेलना पड़ रहा है। तो कुछ वार्ड में अंदरुनी विरोध चल रहा है।

बागी बने कुछ पूर्व पार्षद

भाजपा के पार्षद रहे लखन लाल कुशवाहा, राजेश त्रिपाठी, मीरा कोटिया, डॉ. सतीश कोटिया तो खुलकर चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार भाजपा के बैनर पर चुनाव लड़े सीपरी बाजार से संजय चड्डा, कुलदीप सिंघल भी चुनाव मैदान में हैं। एक दर्जन वार्ड में भाजपा के परिचित चेहरे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ खड़े हैं।

खुलकर भाजपा के विरोध में मांगे जा रहे वोट

सबसे अधिक समस्या शहर में हैं। शुरुआती प्रयास के तौर पर जन प्रतिनिधि सक्रिय भी हुए, लेकिन अब इन प्रत्याशियों ने उनके मोबाइल फोन उठाने ही बंद कर दिए हैं। स्थिति यह है कि भाजपा के विधानसभा व मेयर चुनाव में कभी भाजपा के लिए खुलकर वोट मांगने वाले लोग मोहल्ले में अब भाजपा के खिलाफ वोट मांग रहे हैं। मोहल्लों का यह विरोध बढ़ा तो भाजपा को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story