×

एक्शन में योगी सरकार: CAA- महिला प्रदर्शनकारियों पर उठाया बड़ा कदम, 1200 से अधिक नपे

पूरे प्रदेश में प्रदर्शनकारियों पर एक्शन लेते हुए योगी सरकार ने अलीगढ़ में 60 महिलाओं, प्रयागराज में 300 महिलाओं, इटावा में 200 महिलाओं और 700 पुरुषों पर केस दर्ज किया है।

SK Gautam
Published on: 23 Jan 2020 3:41 AM GMT
एक्शन में योगी सरकार: CAA- महिला प्रदर्शनकारियों पर उठाया बड़ा कदम, 1200 से अधिक नपे
X

लखनऊ: सीएए पर लगातार एक हफ्ते से लखनऊ में मुस्लिम महिलाओं द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रूख अपनाया है । प्रदेशभर में करीब 1200 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है।

प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं पर प्रदेशभर में केस दर्ज हुए

बता दें की पूरे प्रदेश में प्रदर्शनकारियों पर एक्शन लेते हुए योगी सरकार ने अलीगढ़ में 60 महिलाओं, प्रयागराज में 300 महिलाओं, इटावा में 200 महिलाओं और 700 पुरुषों पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद भी लखनऊ के घंटाघर से लेकर प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में प्रदर्शन जारी है। रायबरेली के टाउनहॉल में भी मुस्लिम महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।

ये भी देखें : राशिफल 23 जनवरी: इन राशियों का रुकेगा काम, होगा विवाद, जानिए बाकी सबका हाल

इस बीच घंटाघर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की दो बेटियों के नाम भी शामिल

लखनऊ में महिलाओं का विरोध पिछले एक हफ्ते से चल रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं पर सख्ती दिखाई और केस दर्ज कर दिया। 2 दिन पहले यूपी पुलिस की ओर से लखनऊ में तीन मुकदमें दर्ज किए गए। इसमें मशहूर शायर मुनव्वर राणा की दो बेटियों के नाम भी शामिल हैं।

यूपी के कानपुर, एटा, इटावा, अलीगढ़ में भी CAA के खिलाफ गोलबंदी हो गई है और महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि जबतक CAA को मोदी सरकार वापस नहीं लेती है। धरना जारी रहेगा।

ये भी देखें :दिल्ली चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

कानपुर में योगी ने बोला- पुरुष घरों में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं धरने पर

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली में सीएए के विरोध में धरने पर बैठने वाली महिलाओं के पतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुरुष घरों में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं धरने पर बैठी हैं। महिलाएं कह रही हैं कि पुरुषों ने कह दिया है कि वह अक्षम हो गए हैं।

कानपुर में सीएए की समर्थन रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि शरण में आने वाली की रक्षा करना भारत की परंपरा रही है। जिन अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है उनके लिए कानून है। जो विरोध कर रहे हैं उनके लिए हिंदू, ईसाई और सिख महत्वपूर्ण नहीं हैं। अब कांग्रेस के लिए ईसाई भी महत्वपूर्ण नहीं है। वह कहती है कि आईएसआई के लोग महत्वपूर्ण हैं।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story