×

भीषण सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर हुई 5 की दर्दनाक मौत

नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह एक कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। कार लगभग 25 फीट ऊंची रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।

Shreya
Published on: 18 Aug 2019 10:36 AM GMT
भीषण सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर हुई 5 की दर्दनाक मौत
X
भीषण सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर हुई 5 की दर्दनाक मौत

नोएडा: नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह एक कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। कार लगभग 25 फीट ऊंची रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। नोएडा का यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को ये दूसरा हादसा है।

यह भी पढ़ें: नोएडा: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 2 बदमाश घायल, हथियार बरामद

इससे पहले चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई थी। इस हादसे में सभी लोग सुरक्षित कार से बाहर निकल गए। ये हादसा नोएडा के बख्तावरपुर गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर हुआ था।

बता दें कि ये कार अलीगढ़ से नोएडा जा रही थी और ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार लगभग 25 फीट ऊंची रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 गंभीर रुप से घायल हैं। कार में 9 लोग सवार थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुआ है।

यह भी पढ़ें: नोएडा प्राधिकरण में टालमटोल करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की होगी छुट्टी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी नोएडा के एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story