×

देवरिया शेल्टर होम केस: सीबीआई ने शुरू की जांच, दर्ज किए दो केस

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के देवरिया शेल्‍टर होम केस की जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह की निदेशक गिरिजा त्रिपाठी और उसकी बेटी तथा संरक्षण गृह अधीक्षक कंचन लता त्रिपाठी के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 30 Aug 2019 4:57 PM GMT
देवरिया शेल्टर होम केस: सीबीआई ने शुरू की जांच, दर्ज किए दो केस
X

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के देवरिया शेल्‍टर होम केस की जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह की निदेशक गिरिजा त्रिपाठी और उसकी बेटी तथा संरक्षण गृह अधीक्षक कंचन लता त्रिपाठी के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं।

सीबीआई जांच की उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश के करीब एक साल बाद यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें...पीएम मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी होंगे सेवामुक्त, जानिए कौन हैं नृपेंद्र मिश्रा

गौरतलब है कि अवैध रूप से चल रहे मां विंध्यवासिनी बालिका संरक्षण गृह को बीते साल अगस्‍त में ही सील कर दिया गया था। इसके साथ ही कंचन लता त्रिपाठी और गिरिजा त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया था।

इस शेल्‍टर होम से 24 लड़कियों को छुड़ाया गया था जिनमें बड़ी लड़कियों के अलावा नाबालिग लड़कियां भी शामिल थीं।

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रेप की घटना के बाद अचानक देवरिया शेल्टर होम मामला उजागार हुआ था। यहां की दस साल की बच्ची शेल्टर होम से भागने में सफल हो गई थी जिसमे यहां के राज को खोला था।

यह भी पढ़ें...देशभर में मचा हड़कंप: PM मोदी के आदेश पर 150 जगहों पर CBI का छापा

दस साल की बच्ची ने पुलिस को बताया था कि मां विंध्यवासिनी शेल्टर होम में बच्चियों को कैदी की तरह रखा जाता है और उनके साथ मारपीट की जाती है। लड़कियों से गंदे काम कराए जाते हैं। इसके बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और पुलिस ने होम से 24 लड़कियों व महिलाओं को सुरक्षित निकाला था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story