×

चीफ जस्टिस ने जस्टिस नीरज तिवारी को स्थाई जज की शपथ दिलाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने अपर न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को स्थायी न्यायमूर्ति की शपथ दिलायी। शपथ मुख्य न्यायाधीश के पुस्तकालय कक्ष में अपरान्ह 2 बजे आयोजित सादे समारोह में सम्पन्न हुआ।समारोह में अन्य न्यायमूर्तिगण, न्यायिक अधिकारी, बार के पदाधिकारी मौजूद थे।

SK Gautam
Published on: 24 May 2023 3:58 PM GMT
चीफ जस्टिस ने जस्टिस नीरज तिवारी को स्थाई जज की शपथ दिलाई
X

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने अपर न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को स्थायी न्यायमूर्ति की शपथ दिलायी। शपथ मुख्य न्यायाधीश के पुस्तकालय कक्ष में अपरान्ह 2 बजे आयोजित सादे समारोह में सम्पन्न हुआ।समारोह में अन्य न्यायमूर्तिगण, न्यायिक अधिकारी, बार के पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी देखें : हाउडी मोदी पर राहुल गांधी को मिला करारा जवाब, बरस पड़ीं उमा भारती

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा न्यायमूर्ति तिवारी की नियुक्ति के आदेश पर 20 सितम्बर 19 को नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गयी । दो साल पूर्व न्यायमूर्ति तिवारी अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए थे।

22 सितम्बर को कार्यकाल पूरा हो रहा था।जज बनने से पहले ये कई विश्वविद्यालयों व् संस्थाओं के स्थायी अधिवक्ता रहे।

हम आपको बता दें कि इसी समारोह में न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी व् न्यायमूर्ति इरशाद अली को अपर न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई गई।शपथ मुख्य न्यायाधीश ने दिलायी। इन दोनों न्यायमूर्तियों का कार्यकाल अगले 6 माह के लिए अपर न्यायाधीश के रूप में बढ़ाया गया है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story