×

Chitrakoot News: धर्मनगरी पहुंचे जेपी नड्डा, शिवराज व ज्योतिरादित्य ने कामदनाथ दरबार में टेका माथा

Chitrakoot News: भाजपा अध्यक्ष समेत सभी ने पूजा अर्चन के बाद आरती उतारी। फिर वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इसके पहले उन्होंने आरोग्यधाम परिसर में राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा में पुष्पांजलि कर उनको नमन किया। कहा कि समाज सेवा में नाना जी का अहम योगदान रहा है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 3 Sep 2023 8:32 AM GMT
Chitrakoot News: धर्मनगरी पहुंचे जेपी नड्डा, शिवराज व ज्योतिरादित्य ने कामदनाथ दरबार में टेका माथा
X
Chitrakoot News (Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते व एमपी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने भगवान कामदनाथ दरबार में माथा टेका। विधि विधान के साथ पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मिचकुरिन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया पूजन

सीमा से सटे एमपी की चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में मझगवां के पास मिचकुरिन गांव से जन आशीर्वाद यात्रा रवाना करने के लिए भाजपा अध्यक्ष का आगमन रविवार को हुआ है। वह अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक घंटे विलंब चित्रकूट पहुंचे। दोपहर 12 बजे उनका हेलीकॉप्टर डीआरआई के आरोग्यधाम परिसर में उतरा। भाजपा अध्यक्ष एमपी के मुख्यमंत्री समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ कामदनाथ प्राचीन मुखारविंद पहुंचे। यहां पर पहले से ही पूजा अर्चन की तैयारी कर ली गई थी। उनके पहुंचते ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया गया।

भाजपा अध्यक्ष समेत सभी ने पूजा अर्चन के बाद आरती उतारी। फिर वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इसके पहले उन्होंने आरोग्यधाम परिसर में राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा में पुष्पांजलि कर उनको नमन किया। कहा कि समाज सेवा में नाना जी का अहम योगदान रहा है। इस इलाके के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है। भाजपा अध्यक्ष व सीएम मध्य प्रदेश के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम को देखते हुए एमपी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किया था। करीब आधे घंटे के लिए परिक्रमा मार्ग रोकना पड़ा। सुरक्षा को देखते हुए कई जगह बैरियर लगाकर पुलिस बल लगाया गया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)

Sunil Shukla (Chitrakoot)

Next Story