×

यूपी का छोटा हरिद्वार: जो बनेगा शामली में, कहलायेगा गंगा यमुना घाट

मंत्री सुरेश राणा ने जनपद शामली में बनने वाले गंगा-यमुना के संगम तट को भी हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने की बात कही है और उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ से कई योजनाओं को प्रस्तावित कराया है।

SK Gautam
Published on: 27 Feb 2021 12:55 PM GMT
यूपी का छोटा हरिद्वार: जो बनेगा शामली में, कहलायेगा गंगा यमुना घाट
X
यूपी का छोटा हरिद्वार: जो बनेगा शामली में, कहलायेगा गंगा यमुना घाट

शामली: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर केंद्र व प्रदेश की सरकार का बखान किया है। मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि यदि कर्पूरी ठाकुर को कोई सच्ची श्रद्धांजलि व उनके बताए गए पद चिन्हों पर चल रहा है, तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि पहली सरकारों में बहन बेटियों के साथ छेड़खानी हो जाती थी। लेकिन आज की योगी सरकार में कोई छेड़खानी की घटना को अंजाम देता है या लूट पाट की घटना को अंजाम देता है तो उसका राम नाम सत्य हो जाता है।

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज मनाई गई

दरअसल, आपको बता दें कि यह कार्यक्रम जनपद शामली के थाना भवन ब्लॉक क्षेत्र के गांव जाफरपुर में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज मनाई गई है। जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई प्रदेश के गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर हिस्सा लिया।

shamli news

वहीं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि आज देश में कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर कोई चल रहा है तो वह देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है।

ये भी देखें: अंबानी हाउस में बड़ा खुलासा: सीसीटीवी में कैद हुई ये फुटेज, दिखी दूसरी संदिग्ध कार

मंत्री सुरेश राणा ने मंच से सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए पहली सरकारों पर तंज कसे है। मंत्री सुरेश राणा ने कहा है कि पूर्व की सरकारों में छेड़खानी की घटनाएं हो जाती थी। लेकिन अब किसी के माई के लाल में हिम्मत नहीं है कि वह बहन बेटियों से छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम दे सकें। साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी पूर्व की सरकारों पर कहा कि अब बदमाश लुटेरे यदि किसी वारदात को अंजाम देते हैं।तो उनका राम नाम सत्य हो जाता है।

ये भी देखें: तौबा ये मतवाली चाल, गाय को ऐसा करते देख मॉडल भी हुए हैरान

mantri suresh rana

गंगा-यमुना के संगम तट को भी हरिद्वार की तर्ज पर विकसित होगा

साथ ही सुरेश राणा ने जनपद शामली में बनने वाले गंगा-यमुना के संगम तट को भी हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने की बात कही है और उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ से कई योजनाओं को प्रस्तावित कराया है और कहा कि जल्द ही यहां क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में संगम स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य में प्रयागराज के बाद केवल शामली के गाँव गंदेवडा मे गंगा यमुना का संगम होता है। जिसको लेकर संगम स्थल पर एक छोटा हरिद्वार के रूप में विकसित करने का काम योगी सरकार कर रही है।

रिपोर्ट-पंकज प्रजापति, शामली

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story