×

IGRS संग ठप हुआ सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, जनता परेशान

समाजसेवी सिद्दीकी ने बताया कि सीएम द्वारा अधिकारियों को सख्त हिदायत दी जा रही हैं कि आइजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्वरित निस्तारण करें। मगर इसके बाद भी समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली ठप पड़ा हुआ है।

Manali Rastogi
Published on: 27 Aug 2023 11:48 AM GMT
IGRS संग ठप हुआ सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, जनता परेशान
X
IGRS संग ठप हुआ सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, जनता परेशान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का गरीबों का मसीहा बनने का सपना सच नहीं हो पा रहा है। दरअसल प्रशासन उनका साथ नहीं दे रहा है। वह आए दिन अधिकारियों को जनता की फरियाद न सुनने को लेकर फटकार लगाते रहते हैं। यही नहीं, वह अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर चेताते भी हैं। मगर इसके बाद भी सीएम योगी जनता के लिए कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इंडियन आर्मी जॉइन करने का सुनहरा मौका, मिल सकती है 1.77 लाख सैलरी

ऐसे में जनता को कही से भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति में जनता को आखिरकार सीएम योगी के दरबाद पर ही जाकर न्याय की गुहार लगानी पड़ती है, लेकिन अब ये भी नहीं हो पाएगा। बता दें, सितंबर 2019 से ये दरबार भी बंद हो गया है। इस मामले में समाजसेवी तनवीर अहमद सिद्दीकी का कहना है कि प्रदेश सरकार की आइजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) की सभी सेवाएं ठप हो गईं हैं। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 भी अब काम नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती! सिर्फ 25 प्रतिशत लिवर करता है काम

समाजसेवी सिद्दीकी ने बताया कि सीएम द्वारा अधिकारियों को सख्त हिदायत दी जा रही हैं कि आइजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्वरित निस्तारण करें। मगर इसके बाद भी समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली ठप पड़ा हुआ है। अब पोर्टल खुल नहीं रहा है। इसकी वजह से गरीबों के लिए न्याय का अंतिम दरवाजा भी बंद सा हो गया है। पीड़ित दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story