×

सीएम योगी ने सहारनपुर में 450 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर के कृषि उत्पादन मण्डी समिति गंगोह में 450 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

Aditya Mishra
Published on: 1 April 2023 9:08 AM GMT
सीएम योगी ने सहारनपुर में 450 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
X
चुनौतियों को अवसर में बदलकर विकास गंगा बहाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर के कृषि उत्पादन मण्डी समिति गंगोह में 450 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

उन्होंने इस अवसर पर जनपद सहारनपुर में 101 स्मार्ट क्लासेज का शुभारम्भ भी किया और कलेक्ट्रेट, विकास भवन तथा तहसील सदर को आईएसओ प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अ कहा कि इस क्षेत्र का किसान, नौजवान और उद्यमी देश और दुनिया में एक नई पहचान बनाता है।

जनपद सहारनपुर अपनी कृषि के लिए तो मशहूर है ही, यहाँ की लकड़ी की नक्काशी का कार्य भी अपनी अलग पहचान रखता है। यह जनपद विकास के मार्ग पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें...भाजपा सरकार की चिंता में अर्थव्यवस्था सबसे आखिर में: अखिलेश

सहारनपुर से दिल्ली का सफर अब ढाई घंटे में

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर का दिल्ली से सीधा जुड़ाव होने से अब 06 घण्टे का सफर अब 2.5 घण्टे में तय होगा। सहारनपुर एयरपोर्ट देश और दुनिया के साथ जुडे़ इसके लिए भी युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं।

साथ ही, सहारनपुर के युवाओं को उच्च शिक्षा हेतु जनपद के बाहर न जाने पड़े, इसके लिए राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत लकड़ी की नक्काशी को सहारनपुर से जोड़ा गया है। माँ शाकम्भरी सिद्ध पीठ के पर्यटन विकास के लिए भी प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है।

जिससे यह देश व दुनिया में जाना जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के गरीबों, किसानों, नौजवानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कृतसंकल्पित है।

विकास और सुरक्षा प्रत्येक नागरिक को मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 01 करोड़ 57 लाख किसानों के खातों में अब तक 4000 रुपए की किश्त भेजी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें...ये 70 छात्र पीएम मोदी के साथ देखेंगे चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग

केन्द्र सरकार ने नारी सम्मान में तीन तलाक प्रथा को खत्म किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने नारी सम्मान व गरिमा की रक्षा के लिए तीन तलाक प्रथा को कानून बनाकर समाप्त कर दिया है।

साथ ही, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया है। सरकार युवाओं को रोजगार के भी विभिन्न अवसर प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि नानौता शुगर मिल इस सत्र से चल जायेगी, जबकि बिडवी शुगर मिल पर सुप्रीम कोर्ट से यदि अनुकूल फैसला आया तो इसे भी शीघ्र चालू करवा दिया जाएगा।

राज्य सरकार ने 73,000 करोड़ रुपए से अधिक का गन्ना भुगतान कराया है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा, विकास और रोजगार प्रदान करना है।

इसके अलावा, राज्य सरकार किसानों की खुशहाली भी सुनिश्चित कर रही है। गरीब, किसान, नौजवान और उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए सरकार तत्पर है।

वर्तमान सरकार जनआस्था का करती है पूरा सम्मान

वर्तमान सरकार जनआस्था का भी पूरा सम्मान करती है। जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए जनता को सरकार के पास आने की जरूरत नहीं है,

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमाता की हत्या न हो, इसके लिये अवैध बूचड़खाने बन्द करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करना होगा कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूमें और न ही वे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस समस्या के प्रति अत्यन्त गंभीर है। इसके लिये पूरे प्रदेश में निराश्रित गोआश्रय स्थलों का निर्माण कराया गया है।

सरकार द्वारा यह भी व्यवस्था की गई कि यदि कोई किसान निराश्रित गोवंश को पालने का इच्छुक है, तो उसे 900 रुपए प्रति गोवंश प्रति माह की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

यूपी में ढाई वर्ष के अन्दर कानून-व्यवस्था हुई सुदृढ़

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बनने से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था, लोगों में डर व्याप्त था। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा ढाई वर्ष के अन्दर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ की गयी है।

अपराध पर अंकुश लगाया गया है और अपराधी जेल भेजे गए हैं। आज किसी भी नागरिक को डर के रहने की आवश्यकता नहीं है।

प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण बना है, जिससे सभी लोग पर्वांे एवं त्योहारों को धूम-धाम से मना रहे हैं। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है।

ये भी पढ़ें...जानिए कहां बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में कांग्रेस ने निकाला लालटेन जुलूस?

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story