×

जानिए किस बात पर दुखी हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने इटावा में एक रेलगाड़ी की चपेट में आने से चार लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने हादसे में घायल हुए लोगों के उपचार के समुचित प्रबन्ध करने को कहा है।

Dharmendra kumar
Published on: 10 Jun 2019 8:23 AM GMT
जानिए किस बात पर दुखी हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
X

लखनऊ: मुख्यमंत्री ने इटावा में एक रेलगाड़ी की चपेट में आने से चार लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने हादसे में घायल हुए लोगों के उपचार के समुचित प्रबन्ध करने को कहा है।

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में एक रेलगाड़ी की चपेट में आने से चार लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों के उपचार के समुचित प्रबन्ध करने को कहा हैं।

यह भी पढ़ें...रायबरेली में कार्यकर्ताओं का आभार जताने बेटी प्रियंका संग आएंगी सोनिया गांधी

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के इटावा के आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में जसवंतनगर थाना क्षेत्र में आने वाले बलरई रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग अवध एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। इन चारों लोगों की पहचान कौशाम्बी निवासी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें...ओडिशा में मानसून अभी कराएगा और इंतज़ार, नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

इनके नाम जीतू पुत्र राजेंद्र, पिंटू, गोरेलाल पुत्र जामहिर लाल और सुरेंद्र पुत्र भैया लाल के रूप में हुई है। ये सभी अवध एक्सप्रेस से सूरत जा रहे थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story