×

CM योगी का प्रियंका गांधी पर पलटवार, कहा- लोक सेवा के लिए धारण किया भगवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। सब कुछ त्याग कर। वे न सिर्फ भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 30 Dec 2019 4:47 PM GMT
CM योगी का प्रियंका गांधी पर पलटवार, कहा- लोक सेवा के लिए धारण किया भगवा
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भगवा पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी के वस्त्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवा हमें शांति और करुणा सि‍खाता है, बदला लेना नहीं। अब इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। सब कुछ त्याग कर। वे न सिर्फ भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगीजी उस पथ के पथिक हैं।

यह भी पढ़ें...हुआ बड़ा एलान: अब पाकिस्तान की हो जाएगी खटिया खड़ी



आगे कहा गया है कि संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा, उसे दंडित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?'



बता दें कि इस पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा कि राज्‍यपाल को दी गई चिट्ठी में हमने कई ऐसे सबूत दिए हैं, जिससे यह दिख रहा है कि पुलिस और प्रशासन सीएम के बदला लेने के बयान पर कायम हैं। कांग्रेस की नेता ने कहा कि देश के इतिहास में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ जब एक मुख्यमंत्री ने कहा कि बदला लिया जाएगा। यह देश कृष्‍ण और भगवान राम का है जो करुणा के प्रतीक हैं।

यह भी पढ़ें...प्रधानमंत्री आवास में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी के सीएम योगी ने भगवा धारण किया है। भगवा आपका नहीं है, यह हिंदू धर्म का है, जिसमें हिंसा और रंज का कोई स्‍थान नहीं है। प्रियंका गांधी ने सरकार के सामने 4 मांगें रखीं। उन्‍होंने कहा कि हिंसा पर पुलिस अपनी कार्रवाई को रोके। इसके अलावा आरोप साबित हुए बिना संपत्ति जब्‍त करने की कार्रवाई न हो। हाईकोर्ट के जज से हिंसा की जांच कराई जाए।

यह भी पढ़ें...प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर तीखा हमला, कहा- पूरे प्रदेश में फैली है अराजकता

तो वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोगों को लोकसभा चुनाव में हार के बाद अपना वोटबैंक खिसकता दिखाई दिया। ये लोग अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के नाम पर यह भूल गए हैं कि वे दंगाइयों को समर्थन देने का काम कर रहे हैं। प्रियंका गांधी उन लोगों के पक्ष में खड़ी नजर आ रही हैं, जिन्होंने पत्थर चलाए, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और गोलियां चलाईं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story