×

लौह पुरुष सरदार पटेल का पूरा जीवन देश व समाज के लिए समर्पित रहा: CM योगी

मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल का पूरा जीवन देश व समाज के लिए समर्पित रहा तथा अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान व दूरदर्शी सोच को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

Newstrack
Published on: 13 Dec 2020 3:35 PM GMT (Updated on: 11 Aug 2021 10:19 AM GMT)
लौह पुरुष सरदार पटेल का पूरा जीवन देश व समाज के लिए समर्पित रहा: CM योगी
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के हित से जुड़ी 325 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल का पूरा जीवन देश व समाज के लिए समर्पित रहा तथा अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान व दूरदर्शी सोच को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सरदार पटेल हम सभी की प्रेरणा के स्रोत हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से खाद्यान्न आपूर्ति को सुनिश्चित करते हुए भारत को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। प्रदेश को आगे बढ़ाने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का अभिनन्दनीय योगदान है।

Yogi Adityanath

ये भी पढ़ें...काशी में रुद्राक्ष: नए साल पर पीएम मोदी देंगे सौगात, खुलेगा कन्वेंशन सेंटर

किसानों की आय दोगुना करने के लिए लिए जा रहे कई फैसले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। किसान इस देश की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की तरक्की में ही देश की तरक्की है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। यहां का किसान मेहनत भी करता है, साथ ही एकता और अखंडता के लिए जब भी आह्वान होता है, तो समर्पित भाव से आगे आकर योगदान देता है। खेती-किसानी के बाद जो समय बचता है, वह समय यहां का किसान अपनी आस्था को व्यक्त करने में व्यतीत करता है।

ये भी पढ़ें...अयोध्या: राम मंदिर निर्माण पर बड़ा फैसला, समिति में देश के ये टॉप इंजीनियर शामिल

Yogi Adityanath

कांवड़ की बनेगी अतिरिक्त लेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यहां की गंग नहर के किनारे कांवड़ की एक अतिरिक्त लेन बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 600 करोड़ रुपए से अधिक की सहमति दी है। इसे महान किसान नेता और देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह को समर्पित किया गया है। यह सड़क कांवड़ यात्रियों को समर्पित है, ताकि खेती-किसानी के बाद जो समय मिलता है, उससे आस्था को मजबूती प्रदान करने का अवसर मिल सके। उन सभी चीजों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...झांसी में लोक अदालत का आयोजन, 13966 वादों का किया गया निस्तारण

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story