×

UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी की बड़ी तैयारी, यूपी के इस शहर से करेंगे अपने अभियान का आगाज, विरोधियों को ऐसे देंगे मात

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा सोमवार को विकास रथ यात्रा का शुभारंभ करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर से, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गाजियाबाद, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य झांसी तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी मेरठ से करेंगे अभियान का आगाज।

Ashish Pandey
Published on: 23 April 2023 4:26 PM GMT (Updated on: 24 April 2023 7:27 AM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी की बड़ी तैयारी, यूपी के इस शहर से करेंगे अपने अभियान का आगाज, विरोधियों को ऐसे देंगे मात
X
यूपी निकाय चुनाव को लेकर 24 अप्रैल को सीएस योगी सहारनपुर से शुरू करेंगे भाजपा विकास रथ यात्रा: Photo- Newstrack

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी सभी अपनी जीत के लिए कमर कस ली हैं। यूपी में इस बार महापौर की 17 सीटें हैं। सभी पार्टियों की नजर इन सीटों पर है। भाजपा इस बार इन सभी सीटों पर जीत कर क्लीन स्वीप करना चाहती है। इस के लिए भाजपा ने तैयारियां भी अपनी तेज कर दी हैं। भाजपा 24 अप्रैल से विकास रथ यात्रा का शुभारंभ करेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गाजियाबाद से, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य झांसी से तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी मेरठ से विकास रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

हर बड़े शहर में सीएम योगी करेंगे प्रचार-

सीएम योगी सोमवार को सहारनपुर से निकाय चुनाव का बिगुल फूंगेंगे। इस चुनाव में जीत के लिए मुख्यमंत्री हर कोशिश करेंगे। वे यूपी के हर बड़े शहरों में चुनाव प्रचार करेंगे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने गोरखपुर में कहा था कि भारजीय जनता पार्टी विकास, कानून-व्यवस्था के नाम पर जनता से वोट मांगेगी।

यहां कुल 17 नगर निगम यानी महापालिका, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत के लिए चुनाव होने हैं। यूपी में 17 नगर निगम हैं। जिसमें शाहजहांपुर, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर और वाराणसी शामिल है। इसमें शाहजहांपुर में इस बार पहली बार मतदान होगा, क्योंकि इसे इस बार नगर निगम बनाया गया है।

नगर पालिका-

उत्तर प्रदेश में कुल 199 नगर पालिका हैं। यह नगर निगम से छोटा और नगर पंचायत से बड़ा होता है, यानी यह मध्यम श्रेणी में आता है। किसी क्षेत्र को नगर निगम बनने के लिए उसकी जनसंख्या 1-5 लाख के बीच होनी चाहिए। नगर पालिका के प्रमुख को नगर पालिका अध्यक्ष कहते हैं। वह यहां का प्रशासनिक अध्यक्ष होता है। अगर नगर पालिका की जनसंख्या 5 लाख से ज्यादा हो जाए तो उसे नगर निगम बनाया जाता है।

नगर पंचायत-

वहीं अगर बात करें नगर पंचायत की तो यह सबसे छोटी बॉडी है। ग्रामीण क्षेत्रों से नगरी क्षेत्र में बदलने वाले इलाकों को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाता है। किसी क्षेत्र को नगर पंचायत बनने के लिए वहां की जनसंख्या 30 हजार से एक लाख के बीच होनी चाहिए। सूबे में कुल 493 नगर पंचायतें हैं। नगर पंचायत के प्रमुख को नगर पंचायत अध्यक्ष या चेयरमैन कहते हैं।

दो चरणों में होगा मतदान-

यूपी निकाय चुनाव में दो चरणों में मतदान होगा। यूपी में 4 और 11 मई को चुनाव होने हैं। 13 मई को मतगणना होगी और उसी दिन इसके परिणाम आ जाएंगे। प्रदेश में मेयर का चुनाव ईवीएम से होगा, यानि सीधे वोटिंग से होगा।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story