×

9 अगस्त को यूपी में ये बड़ा काम करने जा रही है योगी सरकार, जानें इसके बारे में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक करोड़ 51 लाख किसान इस अभियान में शामिल होंगे। इसी प्रकार, सभी जनपदों में गांधी उपवन की स्थापना की जा रही है।

Aditya Mishra
Published on: 3 Aug 2019 1:10 PM GMT
9 अगस्त को यूपी में ये बड़ा काम करने जा रही है योगी सरकार, जानें इसके बारे में
X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अगस्त को प्रयागराज में 50 हजार से अधिक लोगों को निःशुल्क पौध वितरण करेंगें।

वृक्षारोपण अभियान के पीपल, नीम, इमली, जामुन, अर्जुन, पाकड़, सागौन, शीशम, बरगद आदि प्रजातियों के पौधों को प्रमुखता से शामिल करने के साथ ही प्रदेश में 100 वर्ष से अधिक आयु के वृक्षों को ‘हेरिटेज ट्री’ के रूप में संरक्षित किया जाएगा।

छह करोड़ 53 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

वन विभाग का लक्ष्य छह करोड़ 53 लाख है तथा चयनित स्थलों की संख्या सात् हजार 573 है। अब तक पांच करोड़ 58 लाख 27 हजार 976 गड्ढे खोदे जा चुके हैं।

अन्य विभागों को पौधों का लक्ष्य 15 करोड़ 47 लाख का लक्ष्य दिया गया है तथा इसके लिए चयनित स्थलों की संख्या 13 लाख 88 हजार 956 है। अब तक 15 करोड़ 15 लाख 42 हजार 148 गड्ढे खोदे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें...दबंगों ने खनन अधिकारी को धमकाया, 12 घंटे के अंदर ट्रांसफर कराने की दी धमकी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक करोड़ 51 लाख किसान इस अभियान में शामिल होंगे। इसी प्रकार, सभी जनपदों में गांधी उपवन की स्थापना की जा रही है। इन सभी जिलों गांधी उपवन के लिए स्थल चयनित किए जा चुके हैं, जिसमें 5 से 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।

वृक्षारोपण महाकुम्भ के लक्ष्य के साथ ही कासगंज में एक स्थान पर एक घण्टे के अन्दर 50 हजार से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। जहां पर राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगी।

ये भी पढ़ें...अब बदल जाएगा व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम का नाम, फोन में ऐसे दिखेंगे ये दोनों एप

किसानों को 10 पौधे किये जायेंगे वितरित

इसके अलावा प्रयागराज में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को 10 पौधे वितरित किए जाएगें। जिसमें से पांच पौधे निःशुल्क प्रदान किए जाएं।

महाकुम्भ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वृक्षों की प्रजातियों, स्थलों और लाभार्थियों को चिन्ह्ति कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों के आवंटन के अनुसार कार्यों का अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने वृक्षारोपण महाकुम्भ को अभियान के रूप में लेते हुए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने को कहा हैं। इसके लिए अधिकारियों से तैयारियों को और अधिक गति देने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें...कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने चोरी छुपे कर ली शादी, पति के नाम का किया खुलासा!

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story