×

सीएम योगी नें इन्दिरा नहर दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

इन्दिरा नहर में एक वाहन के गिर जाने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

Anoop Ojha
Published on: 20 Jun 2019 5:15 AM GMT
सीएम योगी नें इन्दिरा नहर दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
X

लखनऊ: इन्दिरा नहर में एक वाहन के गिर जाने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

सीएम ने इस हादसे में डूबे लोगों के बचाव के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , एन. डी. आर. एफ. तथा एस. डी. आर. एफ. को बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें.....एक देश-एक चुनाव के मुद्दे पर PM मोदी के साथ आए नवीन पटनायक और केसीआर

आज सुबह 3 बजे के आस पास पटवा खेड़ा थाना नगराम, तहसील मोहनलालगंज के पास शारदा सहायक (इंद्रा नहर) में एक पिक आप अनियंत्रित हो कर डूब गई। जिसमें सवार 29 लोग नहर में गिर गए। जिसमें 22 लोगों को बचा लिया गय है, 7 बच्चे अभी भी लापता है। जिसमें 5 लड़के और 2 लड़कियां है इन सातों बच्चों की उम्र 10 से 12 साल की है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा मौके पर पहुचे और उन्होंने चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के जायज़ा लिया।

यह भी पढ़ें.....ये संकेत जताते है दुर्घटना की संभावना, इनके पड़ने वाले अशुभ प्रभाव से हो जाएं सावधान

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF और SDRF की टीमो को बोट के साथ लगाया गया है, गोताखोरों की टीमो के द्वारा बॉडी रेस्क्यू का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नहर के फ्लो को कम करने के लिए डायवर्जन भी किया गया है ताकि जल्दी से जल्दी बॉडी को रेस्क्यू किया जा सके। मौके पर एम्बुलेंस व अन्य व्यवस्थाए मौजूद है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story