×

प्रियंका बनारस तो सीएम योगी गोरखपुर में मनाएंगे संत रविदास जयंती 

रविवार को प्रियंका वाराणसी में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली पर जाकर मत्था टेकेंगी। वहीं सीएम योगी गोरखपुर में रविदासजी की जयंती मनाएंगे।

Shivani Awasthi
Published on: 9 Feb 2020 5:54 AM GMT
प्रियंका बनारस तो सीएम योगी गोरखपुर में मनाएंगे संत रविदास जयंती 
X

लखनऊ: दिल्ली चुनाव 2020 खत्म होने के साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी मिशन में जुट गयी है। इसी कड़ी में रविवार को प्रियंका वाराणसी के दौरे पर हैं, जहां वह संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली पर जाकर मत्था टेकेंगी। इतना ही नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। सीएम गोरखपुर में र्विवाद मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करेंगे। बता दें कि यूपी कि सियासत के दो दिग्गज आज संत शिरोमणि रविदासजी की 643वीं जयंती मना रहे हैं।

रविदास जी की 643वीं जयंती आज:

संत शिरोमणि रविदासजी की 643वीं जयंती आज है। संत रविदास के जन्म की प्रामाणिक तिथि को लेकर विद्वानों में मतभेद हैं, लेकिन अधिकतर विद्वान सन् 1398 में माघ शुक्ल पूर्णिमा को उनकी जन्मतिथि मानते हैं। वहीं कुछ विद्वान सन् 1388 को उनका जन्‍म वर्ष मानते हैं। हालांकि, हर साल माघ पूर्णिमा को संत रविदास की जयंती मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें: शोक में डूबी BJP: RSS को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज शख्स का हुआ निधन

बता दें कि माघ मास की पूर्णिमा को जिस दिन रविदास जी का जन्म हुआ, वह रविवार का दिन था। इसी वजह से उनका नाम रविदास रखा गया। रविदास चर्मकार कुल में पैदा हुए थे। ऐसे में आजीविका के लिए भी इन्होंने अपने पैतृक कार्य में ही मन लगाया। कहा जाता है कि वह जूते इतनी लगन और मेहनत से बनाते थे कि मानो स्वयं ईश्वर के लिए बना रहे हों।

गोरखपुर में सीएम योगी का दौरा:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविदास जी की जयंती के मौके पर गोरखपुर पहुंच कर दोपहर बाद 2 बजे रविदास मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में EVM का खेल शुरू! AAP ने लगाए गंभीर आरोप, अब ऐसे करेंगे निगरानी

वाराणसी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज वाराणसी पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की बहुत दिनों से इच्छा थी कि वह संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर गांव जाएँ। ऐसे में रविदासजी की जयंती से उपयुक्त दिन कोई नहीं हो सकता। इसी कड़ी में प्रियंका सीर गोवर्धनपुर जाकर में रविदास जी को मत्था टेक कर आर्शीवाद लेंगी।

बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी जनवरी में वाराणसी के दौरे पर थी। इस दौरान उन्होनें सीएए प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की, वहीं तीन प्रमुख मंदिरों संत रविदास मंदिर, श्री मठ और काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर पूजन और आशीर्वाद लिया था।

ये भी पढ़ें: खूंखार किम जोंग की इकलौती बहन: शादी के लिए रखी अजीबो-गरीब शर्त

मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला:

इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सीएम योगी और प्रियंका गांधी के रविदास जी की जयंती मनाने को लेकर हमला बोला।



उन्होंने ट्वीट किया, बी.एस.पी. ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार के समय में, इनको (संत गुरु रविदासजी) विभिन्न स्तर पर, पूरा-पूरा मान-सम्मान दिया है। जिसे भी अब विरोधी पार्टियाँ एक-एक करके खत्म करने में लगी है। जो अति निन्दनीय है।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story