×

नोएडा में 701 करोड़ की 66 परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया शुभारम्भ

उन्होंने यूपी महोत्सव के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम लखनऊ के साथ नोएडा में भी शुरू हुआ है। इसमें ओडीओपी के उत्पादों का प्रदर्षन किया गया है।

Roshni Khan
Published on: 25 Jan 2021 9:32 AM GMT
नोएडा में 701 करोड़ की 66 परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया शुभारम्भ
X
नोएडा में 701 करोड़ की 66 परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया शुभारम्भ (PC: social media)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में 701 करोड़ की 66 परियाजनाओं को लोकार्पण करते कहा कि प्रदेश में 40 वर्षो से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग पूरी होने से आम जनता के मन में विश्वास पैदा हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने चार नए थानों का लोकार्पण किया। उनको पहले नोएडा जाने का कार्यक्रम था पर खराब मौसम के चलते उन्हे अपना दौरा निरस्त करना पडा जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से वचुअली कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें:लखनऊ: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनकामेश्वर घाट से निकाली गई तिरंगा यात्रा, शमिल हुई महंत दिव्यागिरी

आज एक साल चार थाने गौतमबुद्व नगर को मिले हैं

उन्होंने कहा कि आज एक साल चार थाने गौतमबुद्व नगर को मिले हैं। कोरोना काल के दौरान पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए योगी ने कहा कि कोरोना काल खण्ड में प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो रास्ता दिखाया उससे भारत एक नया रास्ता बना रहा है। हर क्षेत्र में भारत अपने रास्ते खुद बना रहा है। आम जनमानस के मन में एक अच्छा भाव है चाहे वह दीपावली हो अथवा कोई अन्य त्यौहार। हमने खुद अपने उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराया जिससे उनके जीवन में नया अध्याय शुरू हुआ।

यह कार्यक्रम लखनऊ के साथ नोएडा में भी शुरू हुआ है

उन्होंने यूपी महोत्सव के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम लखनऊ के साथ नोएडा में भी शुरू हुआ है। इसमें ओडीओपी के उत्पादों का प्रदर्षन किया गया है। जिसमें परम्परागत उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। यह सौभाग्य है यूपी का कि हर जिले का कोई न कोई उत्पाद प्रसिद्व है जिसने पूरे भारत में अपनी पहचान दी है। साथ ही एक मंच मिलने से एक दूसरे से जुडने का माध्यम बना और रोजगार सृजन के रास्ते खुले हैं जिससे प्रदेश आत्मनिर्भर की तरफ बढा है।

ये भी पढ़ें:23 किसानों की मौत: ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा, नहीं थम रहा किसान आंदोलन

उन्होंने कहा कि ओडीओपी की प्रदर्शनी से आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा और एक विकास की एक नई दौड़ शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यह जनपद काफी आगे बढ़ा है। इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधि और अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story