×

23 किसानों की मौत: ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा, नहीं थम रहा किसान आंदोलन

किसानों के टिकरी बॉर्डर पड़ाव में किसानों की मृत्यु की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते रविवार को टीकरी बॉर्डर पर तीन और किसानों की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है मृतकों में दो किसान हरियाणा के जिला हिसार को थे

Chitra Singh
Published on: 25 Jan 2021 9:08 AM GMT
23 किसानों की मौत: ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा, नहीं थम रहा किसान आंदोलन
X
23 किसानों की मौत: ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा, नहीं थम रहा किसान आंदोलन

बहादुररढ़: तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे है, लेकिन आंदोलन के चलते कई किसानों ने अपनी जान गवा दी है। बता दें कि बीते रविवार को टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे तीन किसानों की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले तीन किसानों में से में दो मृतक किसान हरियाणा के रहने वाले थे जबकि एक मृतक किसान पंजाब का था। जानकारी के लिए बता दें कि आंदोलन के इस लड़ाई में अब तक 23 किसानों ने अपनी जान गवा चुके है।

टीकरी बॉर्डर पर 3 किसानों की मृत्यु

किसानों के टिकरी बॉर्डर पड़ाव में किसानों की मृत्यु की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते रविवार को टीकरी बॉर्डर पर तीन और किसानों की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है मृतकों में दो किसान हरियाणा के जिला हिसार को थे, वहीं एक किसान पंजाब के जिला मानसा का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, आंदोलन में शामिल जोगेंद्र सिंह हिसार जिले के गांव मिर्चपुर के निवासी थे। जोगेन्द्र की हालत को देखते हुए उनके किसान साथी किसान सोमवार को सुबह करीब 10 बजे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले गए। जब किसान साथी वहां जोगेन्द्र को भर्ती कराया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कि जोगेंद्र सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। फिलहाल मृतक किसान की जानकारी उनके परिजनों को दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 222 साल पहले हुई थी इस मंदिर की स्थापना, निसंतान दंपत्ति की पूरी होती है मनोकामना

नहीं रहें हरियाणा के किसान जयवीर

वहीं हरियाणा के दूसरे मृतक किसान के बारे में बताया जा रहा है कि उनका नाम जयवीर (47) था और वे हिसार जिले की तहसील मंडी आदमपुर के गांव बगला निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, जयवीर को उनके साथी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जयवीर की हालत को देखते हुए वहां के डॉक्टर ने किसान के इलाज को प्राथमिकता दी, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत किस वजह से हुई है इसकी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

tikri border

पंजाब के रहने वाले थे गुरमीत सिंह

टिकरी बॉर्डर पर तीसरे मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक का नाम गुरमीत सिंह (48) था। गुरमीत पंजाब के जिला मानसा के गांव धिंगर के रहने वाले थे। कहा जा रहा है कि गुरमीत सिंह की मृत्यु सोमवार को सुबह हुई। गुरमीत के किसान साथी उन्हें लेकर सुबह करीब सवा आठ बजे नागरिक अस्पताल पहुंचे। जानाकारी के मुताबिक, गुरमित की मृत्यु शादय हर्ट अटैक आने की वजह से हुई है। गुरमित की मृत्यु की सूचना उनके परिजनों को दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पर्यटन देश के आर्थिक विकास के साथ संस्कृति बढ़ाने में सहायक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story