×

सीएम योगी का बड़ा बयान, अब यूपी का निर्माण करेंगे प्रदेश में आए कामगार

मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में भी कार्य किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन्हें बीमा कवर अवश्य उपलब्ध हो।

Rahul Joy
Published on: 13 Jun 2020 11:34 AM GMT
सीएम योगी का बड़ा बयान, अब यूपी का निर्माण करेंगे प्रदेश में आए कामगार
X
meeting

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मानव संसाधन उद्योग जगत की रीढ़ है। यही रीढ़ अब बड़ी संख्या में श्रमिक के रूप में प्रदेश में उपलब्ध है। श्रमिकों ने अपने पसीने से समाज व राष्ट्र का निर्माण किया है। प्रदेश में आये कामगारों और श्रमिकों के श्रम से अब उत्तर प्रदेश का नव-निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने औद्योगिक विकास विभाग तथा एमएसएमई विभाग को श्रमिकों को रोजगार देने के सम्बन्ध में सभी सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक इकाइयों तथा सेवा प्रदाता संगठनों को मैन पावर आपूर्ति के सम्बन्ध में एक एप विकसित किया जाए।

गंभीर का दिल्ली सरकार पर हमला, इसलिए हुई इतनी बदतर हालत

बीमा कवर हो उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में भी कार्य किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन्हें बीमा कवर अवश्य उपलब्ध हो। केन्द्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं को तेजी से संचालित करते हुए श्रमिकों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराये जाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने तथा अस्पतालों में भर्ती रोगियों की लगातार मानीटरिंग करने की बात कही।

सीनियर एडवोकेट केके वेणुगोपाल बने रहेंगे अटॉर्नी जनरल, एक साल बढ़ा कार्यकाल

रोगी को ऑक्सीजन तुरंत मिले

उन्होंने कहा कि गन्दगी संक्रमण का कारण बनती है। इसको देखते हुए चिकित्सालयों में साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मेडिकल वेस्ट के समुचित निस्तारण के सभी प्रबन्ध किये जाएं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पल्स ओक्सिमीटर के माध्यम से कोरोना मरीज के आॅक्सीजन स्तर की समय-समय पर जांच की जाए। निर्धारित स्तर से कम ऑक्सीजन पाये जाने पर रोगी को तुरन्त आॅक्सीजन दी जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना के गम्भीर रोगियों के लिए ऑक्सीजन अत्यन्त आवश्यक हो जाती है।

इसलिए कोविड चिकित्सालयों में प्रत्येक दशा में आॅक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सभी वेंटिलेटरों को क्रियाशील रखा जाए। इनके संचालन के लिए प्रशिक्षित डाॅक्टरों तथा पैरामैडिक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिये।

फिर खूनी लड़ाई: भूमि विवाद में हुई हिंसक झड़प, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story