×

CM Yogi News: सीएम योगी ने कहा- पार्टी विशेष के राज में लहराया जाता था तमंचा, अब लोग हैं सुरक्षित

CM Yogi News: सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी के रूप में अपना जलवा बिखेर रहा है। पार्टी विशेष के राज में तमंचा लहराए जाते थे। व्यापारियों को धमकाया जाता था। आज वह सभी बेखौफ हैं।

Brajesh Rathore
Published on: 27 April 2023 6:15 PM GMT
CM Yogi News: सीएम योगी ने कहा- पार्टी विशेष के राज में लहराया जाता था तमंचा, अब लोग हैं सुरक्षित
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में: Photo- Newstrack

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को जनपद दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व सीएम ने बाबा नीम करोली बाबा की धारा को नमन किया।

आज भारत के अंदर नहीं होता तुष्टीकरण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के मंच से विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वक्त था जब भ्रष्टाचार भारत की पहचान बन गया था। न सुरक्षा थी और न सम्मान। नौजवान युवक पलायन करने को विवश थे। केंद्र में मोदी की सरकार आते ही नए भारत का निर्माण हुआ और आज दुनिया में भारत सम्मान की नजरों से देखा जा रहा है। दुनिया भारत को आशा भरी निगाहों से देख रही है। आज भारत के अंदर तुष्टीकरण नहीं होता है। करोड़ों लोगों के पास अपने स्वयं के मकान हैं। करोड़ों लोगों को भारत के अंदर फ्री में राशन मिल रहा है।

मोदी सरकार के विजन से बदल रहा यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के विजन को यूपी का हिस्सा बनाया गया है। गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है। एक करोड़ 75 लाख लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिला है। 15 करोड़ लोगों को फ्री योजना का लाभ मिला है। उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी के रूप में अपना जलवा बिखेर रहा है। पार्टी विशेष के राज में तमंचा लहराए जाते थे। व्यापारियों को धमकाया जाता था। आज वह सभी बेखौफ हैं। सीएम ने कहा कि दो वर्ष पहले मैं फिरोजाबाद आया था। उस समय डेंगू का कहर था। मुझे यहां की गलियों में घुमाया गया। आज हालात दूसरे हैं और यहां की हालत सुधर चुकी है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया हमारा सम्मान कर रही है। 35 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में प्रस्ताव आया है। करोड़ों लोगों को नौकरी मिलेगी।

निकाय है योजनाओं पर जमीन पर लाने का चुनाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिरोजाबाद जिले में अभी हजारों करोड़ के प्रस्ताव आए हैं। पिछले 5 वर्ष में 44700 से अधिक आवास मिले हैं। एक समय था गरीब की जमीन मकानों पर कब्जा कर लिया जाता था। आज सभी गरीबों को मकान दिए जा रहे हैं। पहले की सरकार में व्यापारियों से रंगदारी वसूली होती थी। आज लोगों को ब्याज मुक्त ऋण दिलवाया गया है। फिरोजाबाद में 14200 महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।

दीनदयाल योजना में 89 लाख लोगों को लोन उपलब्ध कराया गया है। फिरोजाबाद जनपद में अमृत योजना 86 करोड़ की स्वीकृति हुई है। 14000 घरों को हर घर योजना का लाभ मिलेगा। 511 लाख की लागत से शौचालय बनाए गए हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार में लोगों को लाभ मिल रहा है। नगर निकाय चुनाव सामान्य नहीं है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जमीन पर लाने का चुनाव है। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में नगर निगम फिरोजाबाद को अवार्ड मिला है।

Brajesh Rathore

Brajesh Rathore

Next Story