×

DM अमेठी का सराहनीय कदम: CAA पर बताया क्या है अफवाह और क्या सच

जिले के डीएम अमेठी अरूण कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट जिले के लोगों को जागरूक करने का क़दम उठाया है। सीएए के बारे में क्या सच है और क्या अफवाह इसके बारे में उन्होंने जानकारी दी है।

Shivakant Shukla
Published on: 24 Dec 2019 12:44 PM GMT (Updated on: 26 Aug 2022 4:41 AM GMT)
DM अमेठी का सराहनीय कदम: CAA पर बताया क्या है अफवाह और क्या सच
X

अमेठी: जिले के डीएम अमेठी अरूण कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट जिले के लोगों को जागरूक करने का क़दम उठाया है। सीएए के बारे में क्या सच है और क्या अफवाह इसके बारे में उन्होंने जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें—राहुल-प्रियंका को पुलिस ने इसलिए रोका, जा रहे थे मेरठ तभी…

ये हैं अफवाहें

जिला प्रशासन अमेठी द्वारा जागरूकता के संदर्भ में लिखा गया है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में ग़लत सूचना से गुमराह न हों। अधिनियम से जुड़ी कई प्रकार की अफवाहें और ग़लत सूचना फैलाई जा रही है, लेकिन ये किसी भी तरह से सच नही है। सीएए से जुड़े वास्तविक तथ्य इस प्रकार हैं। लिखा गया है कि ये अफवाह है, 'सीएए का उद्देशय भारतीय मुस्लिमों से उनकी नागरिकता छीनना है।' सीएए भारतीय मुस्लिमों को प्रभावित करेगा। ऐसे दस्तावेज जिनके नागरिकता प्रमाणित होती हो, उन्हें अभी जुटाने होंगे अन्यथा लोगों को निर्वासित कर दिया जाएगा। ये केवल अफवाहें हैं।



CAA का सच

इन पहलुओं के ठीक सामने क्या सच है इसे भी दर्शाया गया है। कहा गया है कि सीएए किसी भी धर्म के भारतीय नागरिकों को प्रभावित नही करता है। यह एक झूठ है सीएए तीन देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों पर लागू होगा। यह मुसलमानों सहित किसी भी धर्म के नागरिक को प्रभावित नही करता है। इसलिए इससे भारतीय मुसलमानों के किसी तरह से प्रभावित होने का कोई सवाल ही नही है। किसी भी राष्ट्र व्यापी एनआरसी की कोई घोषणा नही की गई है।

ये भी पढ़ें—यूपी: CAA के खिलाफ यहां छात्र ने डिग्री लेने से कर दिया इंकार

ऐसे में अपील की गई है की शांति बनाये रखें, भ्रम एवं दुष्प्रचार से बचें, यह अमेठी आपकी है इसमें अमन-चैन सौहार्द्र बनायें रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story