×

BJP को जाने से कोई रोक नहीं पाएगा, जनता जान गई है जुमले के भेद: कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद एवं सुल्तानपुर से पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह ने रविवार को यहां बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जाने से कोई रोक नहीं पाएगा। जनता जुमले के भेद को जान गई है और झूठ का आधिपत्य समाप्त हो गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 31 March 2019 1:54 PM
BJP को जाने से कोई रोक नहीं पाएगा, जनता जान गई है जुमले के भेद: कांग्रेस सांसद
X

सुल्तानपुर: कांग्रेस सांसद एवं सुल्तानपुर से पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह ने रविवार को यहां बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जाने से कोई रोक नहीं पाएगा। जनता जुमले के भेद को जान गई है और झूठ का आधिपत्य समाप्त हो गया है। वो यहां शहर में आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे।

यह भी पढ़ें...अखबार के सर्कुलेशन का एक माध्यम ईपेपर भी है:सुधीर मिश्र

संजय सिंह ने कहा की भाजपा और मोदी सरकार का झूठ बेनकाब हो चुका है। भाजपा सरकार ने सीबीआई, आरबीआई, ईडी जैसी लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता समाप्त करने और उनके दुरुपयोग का काम किया है। पिछले चुनाव में अच्छे दिन, 15 लाख रुपए, दो करोड़ नौकरी, किसानों की आय ढाई गुना करने जैसे जो सब्जबाग दिखाए थे सरकार में आने के बाद बीजेपी उन्हें भूल गई है। अब वो उनकी बात ही नहीं करती। नोटबंदी तो रातों-रात देश पर थोप दिया गया। जिसे आर्थिक आजादी का नाम देकर देश की जनता से छलावा किया। करोड़ों लोग नोटबंदी से बेरोजगार हो गए, लाखों लोगों के धंधे चौपट हो गए। पैसे ना होने से कई लोगों के घर के सदस्य अस्पताल में दम तोड़ दिए।

यह भी पढ़ें...‘मासूम’ उर्मिला को टिकट देकर कांग्रेस ने खेला ‘रंगीला’ दांव

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि इंदिरा गांधी को भी हम लोग एक बार पूरे देश में वापस लेकर आए थे और हमने नारा दिया था कि 'आधी रोटी खाएंगे, इंदिरा को वापस लाएंगे', और एक बार फिर कांग्रेस की सरकार आई थी। जनता प्रियंका गांधी में भी इंदिरा गांधी की ही छवि देखती है। प्रियंका गांधी ने यूपी की कमान थामा है जिससे स्पष्ट है कि हम यूपी के साथ-साथ पूरे देश मे जीत हासिल करेंगे और देश मे कांग्रेस की अगुवाई की सरकार बनेगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!