×

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने फेसबुक पर शेयर की ऐसी पोस्ट, हो सकती है कार्रवाई

कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पटेल समाजवादी पार्टी के नेताआों का पोस्ट शेयर कर रहे है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने शनिवार के दिन अपने फेसबुक...

Deepak Raj
Published on: 16 Feb 2020 4:14 PM GMT
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने फेसबुक पर शेयर की ऐसी पोस्ट, हो सकती है कार्रवाई
X

मीरजापुर। कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पटेल समाजवादी पार्टी के नेताआों का पोस्ट शेयर कर रहे है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने शनिवार के दिन अपने फेसबुक प्रोफाइल से समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के पोस्ट से प्रभावित होकर शेयर कर दिया।

ये भी पढ़ें- कब खुलेगी आंख: भ्र्ष्टाचार रोकने में सरकार फेल, सचिव सहित ग्राम प्रधान कर रहे खेल

पोस्ट शेयर करने के बाद खुद की तो भद्द पिटवा रहे है लेकिन जगह जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले में कांग्रेस पार्टी की किरकिरी कराने वाले पार्टी के जिलाध्यक्ष अक्सर अपनी ही फोटो खिंचवाते देखे जाते है। जिले में फेसबुक पर सपा के सांसद का पोस्ट शेयर करना लोगों ने तरह-तरह के कयास लगा रहे है।

जनपद में चर्चा का माहौल गर्म है

जिले में जिलाध्यक्ष चुने हुए लगभग चार माह हो गए, लेकिन जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया। जिससे जनपद में चर्चा का माहौल गर्म है। वहीं लोगों का कहना है कि जिले में कांग्रेस की नींव मजबूती तथा पार्टी में कार्यकर्ताओं को जोड़ने और किसानों के साथ संघर्ष करने के लिए योजना बनाती प्रियंका गांधी वाड्रा अक्सर दिखती है।

पार्टी अध्यक्ष के बचकाना हरकत से पार्टी कार्यकर्ता सकते में

वहीं पार्टी अध्यक्ष के बचकाना हरकत से पार्टी के कार्यकर्ता भी सकते में है। जिले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने के चार महीने बाद भी जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाये जो कि जनपद के तमाम गणमान्य लोगों के लिए चर्चा बनी हुई है।

लोगों ने बताया कि हालांकि प्रियंका गांधी के तेवर बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में इस चुनाव में कुछ नया करेगी, लेकिन सुस्त कार्यकर्ताओं की वजह से कही उनके मंसूबों पर पानी न फिर जाए यह कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। जिले में कांग्रेस का वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने आप में एक विकल्प तलाश करता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें- बिकेगी ये सरकारी कंपनी: मोदी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

प्रदेश कमेटी से किसान जन जागरण का कार्यक्रम लगभग जिले के सभी तहसीलों में चलाया जा रहा है।लेकिन सवाल यहां खड़ा हो रहा है कि जब जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया तो किसान जन जागरण कार्यक्रम से कार्यकर्ता अपने आपको अलग निगाह से देख रहा है।

वहीं पुराने कांग्रेसी पोस्ट को देखकर तरह तरह का कयास लगा रहे है। वहीं शिव कुमार पटेल के फेसबुक पर प्रियंका के साथ की फोटो भी लगी हुई है। इस संबंध में अध्यक्ष शिव कुमार पटेल से बात की गई तो उनका कहना था कि हम शादी कार्यक्रम में हैं बाद में बात करेंगे यह कह कर बात को टाल दिया है।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story