×

बच्चों के साथ भटक रही थी महिला, कांग्रेस हेल्पलाइन ने ऐसे की मदद

सरोज नामक महिला पिछले 1 माह पूर्व गोवा में अपने पति की मृत्यु के बाद किसी तरह अपने मायके बनारस जाने के लिए भटकते हुए ग्वालियर पहुंची। वहां पर इसकी सूचना उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुंवर मुकुट सिंह को मिली...

Ashiki
Published on: 18 Jun 2020 6:42 PM GMT
बच्चों के साथ भटक रही थी महिला, कांग्रेस हेल्पलाइन ने ऐसे की मदद
X

झांसी: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में गठित कांग्रेस हेल्पलाइन समिति के सदस्य मनीराम कुशवाहा ने आज महारानी वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर गोवा से बनारस अपने घर पहुंचने के लिए पिछले 1 माह से भटक रही महिला सरोज को उसके दो बच्चों के साथ झांसी से बनारस के लिए रवाना किया।

ये भी पढ़ें: चीन विरोधी नारों से गूंजा यूपी का ये जिला, शहीदों को ऐसे दी श्रद्धांजलि

सरोज नामक महिला पिछले 1 माह पूर्व गोवा में अपने पति की मृत्यु के बाद किसी तरह अपने मायके बनारस जाने के लिए भटकते हुए ग्वालियर पहुंची। वहां पर इसकी सूचना उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुंवर मुकुट सिंह को मिली। उन्होंने इसकी सूचना उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस हेल्पलाइन समिति के सदस्य मनीराम कुशवाहा को देते हुए बताया कि सरोज नाम की 25 वर्षीय महिला अपने बच्चों के साथ को झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं, उनको बस के माध्यम से बनारस पहुंचाने की व्यवस्था करें।

ये भी पढ़ें: एक सैनिक के बदले- तीन मारो, इस सीएम ने उठाई सेना के लिए ये मांग

इस सूचना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं हेल्पलाइन समिति के सदस्य मनीराम कुशवाहा ने उक्त महिला को झांसी रेलवे स्टेशन से रिसीव कर बस द्वारा बनारस के लिए रवाना किया। इस तरह विगत 1 माह से भटक रही महिला को उसके दो बच्चों सहित अपने घर भेजने के लिए कांग्रेस हेल्पलाइन के सदस्यों ने अपने कर्तव्य का पालन किया। इस दौरान पूर्व जिला महासचिव अमीरचंद्र आर्य नीता अग्रवाल एवं अनिल कुशवाहा ने भी सहयोग किया।

कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

शहर महिला कांग्रेस कमेटी झांसी के तत्वाधान में वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर महिला थाना प्रभारी पूनम शर्मा सहित सभी महिला सिपाहियों तथा महिला कोरोनावरियर्स का महिला कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नी देवी अहिरवार के नेतृत्व में स्मृति चिन्ह, श्रीफल भेंट कर तथा माला पहनाकर सम्मान किया। तदोपरांत सदर बाजार महारानी लक्ष्मीबाई चौक पर सदर थाने में तैनात महिला सिपाहियों का कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य करने पर माला पहनाकर सम्मान किया।

ये भी पढ़ें: चीन की चुप्पी: सीमा पर मारे गए कितने चीनी सैनिक, क्यों नहीं बता रहे जिनपिंग

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नीता अग्रवाल, मनीराम कुशवाहा, अमीरचंद आर्य, युवा नेता गिरजा शंकर राय एवं अनिल कुशवाहा उपस्थित रहे। अंत में महिला कांग्रेस नेत्री मीना आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: बी.के. कुशवाहा

ये भी पढ़ें: चीन को अपनी सीमा न लांघने की सख्त हिदायत, हिंसक झड़प पर भारत ने स्पष्ट किया रुख

Ashiki

Ashiki

Next Story