×

मल्हनी विधानसभा का चुनाव पूरे दम खम के साथ लड़ेगी कांग्रेस- अजय राय

मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में प्रत्याशी तलाशने के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा आज केन्द्र एवं प्रदेश की सरकारें नौजवान, किसान विरोधी है प्रदेश में भयंकर अपराध बढ़ रहा है।

Newstrack
Published on: 20 Sep 2020 10:59 AM GMT
मल्हनी विधानसभा का चुनाव पूरे दम खम के साथ लड़ेगी कांग्रेस- अजय राय
X
मल्हनी विधानसभा का चुनाव पूरे दम खम के साथ लड़ेगी कांग्रेस- अजय राय (social media)

जौनपुर: मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में प्रत्याशी तलाशने के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा आज केन्द्र एवं प्रदेश की सरकारें नौजवान, किसान विरोधी है प्रदेश में भयंकर अपराध बढ़ रहा है। इसके बाद भी दोनों सरकारो के मुखिया झूठ बोल कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:कोरोना काल में फीस नहीं भरी तो स्कूल ने शिक्षा मंत्री की नातिन को क्लास लेने से रोका

नरेन्द्र मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री है जिनके जन्मदिन को देश का युवा नौजवान बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया है इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार कैसी है और उसका कृत्य क्या है।

jaunpur congress jaunpur congress (social media)

बगैर किसी तैयारी के कोरोना काल में बन्दी का एलान कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है

उन्होंने कहा कि बगैर किसी तैयारी के कोरोना काल में बन्दी का एलान कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। आज देश की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गयी है दुकान खुलने पर ग्राहक नहीं है। सभी प्राइवेट संस्थान छटनी कर रहे हैं सरकार खुद आर्थिक संकट के कारण सरकारी कर्मचारियों को बाहर निकालने की योजना बना रही है।आज देश प्रदेश में ऐसी सरकार जो हर तरह से जन विरोधी कहा जाये तो गलत नहीं होगा।

राय ने कहा कि हमारे हिन्दू धर्म शास्त्र में मान्यता है कि गेरूआ वस्त्र धारण करने के बाद वह व्यक्ति झूठ नहीं बोलेगा लेकिन योगी आदित्य नाथ तो गेरूआ वस्त्र धारण कर सुबह से शाम तक झूठ ही बोलते है। वर्तमान सरकार मानती हैं कि 50 साल बाद कर्मचारी काम करने योग्य नहीं रहता है लेकिन कांग्रेस मानती हैं कि कर्मचारी 65 साल तक पूरी जिम्मेदारी से काम कर सकता है।

मल्हनी विधानसभा की चर्चा करते हुए बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने निर्णय लिया है

मल्हनी विधानसभा की चर्चा करते हुए बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस उप्र में होने वाले उप चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। मल्हनी विधानसभा में विगत वर्ष 2012 एवं 2017 का चुनाव किन्हीं विशेष कारणों से नहीं लड़ सकी लेकिन पूरे दम खम के साथ लड़ने के लिए कमर कस ली है।

jaunpur congress jaunpur congress (social media)

ये भी पढ़ें:कोरोना काल में फीस नहीं भरी तो स्कूल ने शिक्षा मंत्री की नातिन को क्लास लेने से रोका

आज एक दर्जन से अधिक कांग्रेस जनों ने उप चुनाव लड़ने के लिए आवेदन पत्र दिया है जल्द प्रत्याशी घोषित कर दिया जायेगा। तीन सदस्यीय कमेटी के साथ आये कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मकसूद खान ने कहा कि आज प्रदेश मुसलमानों के लिए कांग्रेस के अलावा कोई भी राजनीतिक दल साथ नहीं है। आजम खां सपा के बड़े नेता है लेकिन अखिलेश यादव उनकी कोई मदत नहीं कर रहे हैं। इन्होंने कहा कि अब चुनाव धन बल बाहुबल से नहीं बल्कि गांधी वादी तरीके से लड़ कर जीता जा सकता है। अन्य दलों से आये कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम जियावन, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, धर्मेन्द्र निषाद, बाबा सिंह ,सौरभ शुक्ला नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

कपिलदेव मौर्या

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story