×

पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि कांग्रेस ने दी चेतावनी

डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ने से आम जनमानस को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि डीजल और पेट्रोल तथा गैस पर बढ़ी हुई कीमतों को सरकार वापस ले और आम जनमानस को राहत पहुंचाने का काम करें।

Shraddha Khare
Published on: 15 Feb 2021 1:10 PM GMT
पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि कांग्रेस ने दी चेतावनी
X
पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि कांग्रेस ने दी चेतावनी

इटावा : कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा आज देश की जनता महंगाई की मार से परेशान है कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद भी पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरकार रसोई गैस की कीमतें रोजाना बढ़ाकर घरों का बजट बिगाड़ रही है। रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को भी सरकार धीरे-धीरे खत्म करती जा रही है।

गैस की बढ़ती हुई कीमत

डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ने से आम जनमानस को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि डीजल और पेट्रोल तथा गैस पर बढ़ी हुई कीमतों को सरकार वापस ले और आम जनमानस को राहत पहुंचाने का काम करें। यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। मांग करने वालों में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे सुखराम सिंधी सुभाष गुप्ता पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान आलोक यादव अरुण यादव संजय दौहरे आरबी सिंह पाल सतीश नागर विष्णु कांत मिश्रा चंद्रशेखर पंकज यादव यशपाल यादव मेहरबान सिंह यादव रन सिंह गोयल मनोज दीक्षित राजकुमार परिहार लालमन बाथम आदि।

अब घरेलू गैस के दाम में ₹50 इजाफा

घरेलू गैस के दाम में इजाफा, ₹50 महंगा हो गया सिलेंडर, जनपद में अब मिलेगा 801 ₹ में, केंद्र सरकार इस मूल्य बृद्धि को वापस लें। वही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार ने आम आदमी को इस महंगाई में एक और झटका दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के भाव में इजाफा कर दिया है। घरेलू रसोई गैस के लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। सिलेंडर के दाम में 50 रुपये तक का इजाफा किया गया है। वहीं कीमत में बढ़ोतरी के बाद जनपद इटावा में कुकिंग गैस की कीमत 801 रुपये हो गई है।

gass

ये भी पढ़े....अभ्युदय योजना की हुई शुरुआत, अयोध्या में 16 फरवरी से होगा शुभारंभ

सात वर्षो में गैस सिलेण्डर के दामों में तीन गुना बढ़ोतरी

रसोई गैस के बड़े दाम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा नीत सरकार आई है तबसे महंगाई की मार ने आम आदमी को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है लगभग सात वर्षो में गैस सिलेण्डर के दाम तीन गुने हो गए है ऊपर से सब्सिडी भी बंद कर दोहरी मार दी जा रही है जनहित में बड़े दामो को तत्काल वापस लिया जाये।

रिपोर्ट : उवैश चौधरी

ये भी पढ़े....औरेया में लूट का नया तरीका, पहले ऑटो मे बैठाया और फिर किया कांड

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story