×

पंखुड़ी पाठक ने सपा नेता से की शादी, जानिए क्यों विवादों में रही ये मैरिज

कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने समाजवादी पार्टी के नेता अनिल यादव के साथ शादी रचा ली है। दिल्ली के वसुंधरा वाटिका में शादी के समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में तमाम राजनीतिक दलों के नेता व सेलेब्रिटीज भी शामिल हुए।

Dharmendra kumar
Published on: 2 Dec 2019 10:58 AM GMT
पंखुड़ी पाठक ने सपा नेता से की शादी, जानिए क्यों विवादों में रही ये मैरिज
X

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने समाजवादी पार्टी के नेता अनिल यादव के साथ शादी रचा ली है। दिल्ली के वसुंधरा वाटिका में शादी के समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में तमाम राजनीतिक दलों के नेता व सेलेब्रिटीज भी शामिल हुए।

पंखुड़ी और अनिल को सोशल मीडिया पर तमाम नेता व फॉलोअर्स बधाइयां दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पंखुड़ी और अनिल ने लव मैरिज की है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी पंखुड़ी को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें...अधीर रंजन का विवादित बयान, वित मंत्री को बताया- निर्बला सीतमरण

पंखुड़ी पाठक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी व अन्य रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं। अनिल यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी भी माने जाते हैं।

गौरतलब है कि पंखुड़ी पाठक और अनिल यादव की शादी से पहले जमकर हंगामा हुआ। शादी से दो दिन पहले अनिल यादव की पूर्व पत्नी ज्योति यादव ने उन पर बड़े गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें...बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने उठाया बड़ा कदम, इस पार्टी में हो सकती हैं शामिल

अनिल यादव की पूर्व पत्नी ज्योति यादव ने आरोप लगाया था कि बेटे को मारने की धमकी दी गई और उन्हें तलाक लेने के लिए मजबूर किया गया। ज्योति यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें 14 महीने तक जबरन घर में बंधक बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया गया।

हालांकि, अनिल यादव ने इन सारे आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि आपसी तालमेल ना होने की वजह उनका तलाक हुआ था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story