×

कांग्रेसियों ने ऐसे मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

महर्षि बाल्मीकि के जीवन दर्शन की यह विशेषता है कि उन्होने समानता के उच्च आदर्शों को स्थापित किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी भी उसी समानता के उच्च आदर्शों पर चले और अंग्रेजों को देश छोड़ने पर विवश कर दिया था।

SK Gautam
Published on: 10 Aug 2023 6:39 AM GMT
कांग्रेसियों ने ऐसे मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
X

लखनऊ: आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।

इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल ने महर्षि बाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि एक महान ऋषि और महामानव थे। उनके द्वारा बताये रास्ते पर चलकर ही देश व समाज आगे बढ़ सकता है। कांग्रेस सदैव महापुरूषों, ऋषियों, मनीषियों के आदर्शों पर चलती रही है।

समानता के उच्च आदर्शों को स्थापित किया

ये भी देखें : छात्र को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटने वालों को मिली ये बड़ी सजा

जयन्ती कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने कहा कि महापुरूषों को इसलिए याद किया जाता है ताकि उनसे प्रेरणा लेकर सच्चाई के मार्ग पर आगे बढ़ें। हर समय में समाज में काल परिस्थितियों में महामानव ने जन्म लिया है जिससे भारतीय संस्कृति सभ्यता में मानवता का उद्भव हुआ।

महर्षि बाल्मीकि के जीवन दर्शन की यह विशेषता है कि उन्होने समानता के उच्च आदर्शों को स्थापित किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी भी उसी समानता के उच्च आदर्शों पर चले और अंग्रेजों को देश छोड़ने पर विवश कर दिया था।

कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जो सर्वधर्म के महापुरूषों का आदर करती है

आज कुछ राजनीतिक दल धर्म और जाति के नाम पर समाज में द्वन्द पैदा कर रहे हैं और उन्हें बांटकर सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं जो देश और समाज के लिए खतरनाक हैं और ऐसी शक्तियां भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही हैं। कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जो सर्वधर्म के महापुरूषों का आदर करती है और उनके बताये रास्ते पर चलती है, सबको साथ लेकर चलती है, यही हमारी भारतीय संस्कृति है और सही मायने में कांग्रेस ही बाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलती है।

ये भी देखें : इन बैंकों के विलय के बाद होगा नया लोगो, जानिए क्या होगा असर

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सम्पूर्णानन्द, बृजेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, अरशी रजा, सिद्धिश्री, अशोक कुमार, सुरेंद्र गौतम, तीरथराज मिश्रा ने भी महर्षि बाल्मीकि के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये।

जयन्ती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, महामंत्री आलोक प्रसाद, सेवादल के मुख्य संगठक डा. प्रमोद कुमार पाण्डेय, केके आनन्द, रमाशंकर द्विवेदी, शक्तिधर यादव, नितिन शर्मा, अमित गुरू, वन्दना सिंह, सोमेश सिंह चौहान, मनोज तिवारी, आलोक सिंह रैकवार, राजेश सिंह काली, प्रभाकर मिश्रा, मो. नासिर, सुशील बाल्मीकि, वतन सिन्हा आदि तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story