×

किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, बनाया ये बड़ा प्लान

कर्जमाफी के नाम पर किसानों को भाजपा सरकार ने छला है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हुआ। योगी सरकार में गन्ने का एक रुपया दाम नहीं बढ़ा। धान खरीद के नाम पर सरकार और बिचैलियों की साठ-गांठ के चलते किसान 1400-1500 रुपये में धान बेंचने को मजबूर हुआ है।

SK Gautam
Published on: 6 Feb 2020 3:34 PM GMT
किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, बनाया ये बड़ा प्लान
X

लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में पार्टी के किसान जन जागरण अभियान की शुरूआत करते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश में किसान भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से परेशान है। आवारा पशुओं के आतंक से पूरा प्रदेश का किसान परेशान है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लगातार बिजली का बिल बढ़ाया जा रहा है।

योगी सरकार में गन्ने का दाम नहीं बढ़ा

कर्जमाफी के नाम पर किसानों को भाजपा सरकार ने छला है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हुआ। योगी सरकार में गन्ने का एक रुपया दाम नहीं बढ़ा। धान खरीद के नाम पर सरकार और बिचैलियों की साठ-गांठ के चलते किसान 1400-1500 रुपये में धान बेंचने को मजबूर हुआ है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार के बाद भी सरकार ने एक पैसा किसानों को मुआवजा नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! यूपी में खुलेंगे सरकारी प्री-प्राइमरी स्कूल, होगी ये ख़ास व्यवस्था

किसान जनजागरण अभियान के बारे में बताया कि 40 दिन तक चलने वाले इस अभियान में उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 71 लाख 26 हजार लोगों से संवाद स्थापित किया जायेगा। अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक दिन में इस अभियान में लगभग ढाई लाख किसान परिवारों से जनसंपर्क करेंगे। प्रदेश के हर ब्लाक में रोजाना 300 किसान परिवारों से मिलकर किसान मांग पत्र भरवाया जायेगा।

12 हजार से अधिक नुक्कड़ सभा व 900 800 से अधिक प्रदर्शन-घेराव

उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान में 55 लाख किसान परिवारों से संपर्क किया जायेगा। व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अभियान की शुरुआत में हर जिले में और ब्लाक में प्रेस वार्ता की जायेगी। अभियान में प्रत्येक ब्लाक पर न्यूनतम 30 कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिदिन 10 पीड़ित किसानों के बीच जाकर किसान मांग पत्र भरेंगे।

अभियान के दौरान 25 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करेंगे। इसके साथ ही साथ 17 फरवरी से 23 फरवरी तक प्रदेश के सभी ब्लाकों में दो-दो नुक्कड़ सभा करके किसान विरोधी सरकार की करतूतों को उजागर किया जायेगा। इस तरह लगभग 12 हजार नुक्कड़ सभा पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेता करेंगे।

‘सरकार जगाओ-किसान बचाओ’

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि किसान मांग पत्र भरवाकर सरकार के प्रतिनिधि को भेजा जायेगा। इस अभियान में इसके साथ ही किसान की बात के नाम से एक और फार्म भरवाया जायेगा जिसमें किसानों का विवरण और समस्याओं को भरा जायेगा। जबकि अभियान के दूसरे चरण में भाजपा के विधायकों-सांसदों को किसानों के मुद्दे पर ‘सरकार जगाओ-किसान बचाओ’ नारे के साथ ज्ञापन दिया जायेगा। अभियान के तीसरे चरण में तहसील दिवस पर प्रदर्शन किया जायेगा और पीड़ित किसानों का नाम लेकर उनकी समस्याओं को हाईलाइट किया जायेगा ताकि प्रशासन उसकी समस्या हल करे।

ये भी पढ़ें: मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, आपके रास्ते पर चलते तो कुछ न कर पाते

अभियान के चैथे चरण में जिला पर जिलाधिकारी का घेराव किया जायेगा। पूरे अभियान के दौरान करीब 800 प्रदर्शन के जरिये जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों की समस्या पर घेरा जायेगा। अभियान के पांचवे चरण में राजधानी लखनऊ में एक बड़ा किसान मार्च किया जायेगा।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story