×

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने कही ये बड़ी बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित  कार्यालय पर  स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यसभा सांसद ने किसान जन जागरण अभियान को लेकर प्रेस कांफ्रेन्स किया।

Aditya Mishra
Published on: 8 Feb 2020 11:37 AM GMT
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने कही ये बड़ी बात
X

गोरखपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय पर स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यसभा सांसद ने किसान जन जागरण अभियान को लेकर प्रेस कांफ्रेन्स किया।

पीएल पुनिया ने बताया कि किसान जन जागरण अभियान बहुत बड़ा कार्यक्रम है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर यह कार्यक्रम संचालित हुआ है, इसकी शुरुआत लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में 6 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में शुरुआत की गई है और उसके बाद बाराबंकी में जाकर जनसभा को संबोधित करने का कार्य किया गया और किसानों से मांग पत्र भराने का भी कार्य किया गया।

केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए पीएल पुनिया ने कहा कि 2014 में सरकार ने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे लेकिन सरकार ने नहीं किया। 2019 में सरकार ने कहा कि किसानों का आमदनी दोगुना कर चुके किसानों का कर्ज माफ हो गया सरकार का झूठ बोलने का कार्य करती रही।

राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने केंद्र सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। वहीं दिल्ली के चुनाव पर कहा, कि कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जैसा विकास दिल्ली में किसी ने नहीं किया, और कहा कि केंद्र सरकार झुठ बोलने का कार्य करती है, किसी ममाले पर खरी नहीं उतरी ये सरकार।

ये भी पढ़ें...दिल्ली विधानसभा चुनाव में इन उम्मीद्वारों को नकार रही है जनता

फसल के खर्च पर डेढ़ गुना एमएचपी लागू करेंगे : पुनिया

पीएल पुनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य में हो वो बात खूब करती है, बात में तो वो हर बार सेंचुरी मारते है, उन्होंने कहा की बीजेपी कहती है हम स्वामीनाथन के कमिशन रिपोर्ट को लागू करेंगे, फसल के खर्च पर डेढ़ गुना एमएचपी लागू करेंगे, लेकिन कुछ तो किया नही, वो कहते है, 2022 में किसानो की आमदनी डबल हो जायेगी, तो अचानक 2022 में बटन दबाकर करेंगे या उसके लिए कोई कर्यवाही करेंगे।

वास्तविकता तो ये है, जो आमदनी है, उसको बीजेपी कम करने का कम कर रही है, टैक्स लगा दिया, फर्टिलाइजर पर टैक्स लगा दिया, 50 किलो की बोरी 45 किलो कर दिया, डीजल पर टैक्स ट्रेक्टर के पार्ट्स पर जीएसटी लगा दी गई, किसान को कुछ देने के बजाय उनके जेब से ही ये सरकार निकालने का काम कर रही है।

आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर साधा निशाना

वही दिल्ली चुनाव पर पुनिया ने कहा, कि दिल्ली में कुछ भी कर ले आप पार्टी व् भारतीय जनता पार्टी का कुछ होने वाला नहीं है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए पुनिया ने कहा, कि देखिये पीछे आपके 5 राज्यों के चुनाव हुए है, पांचो जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी सभी जगह साफ़ हो गई।

यहां तो इनकी सरकार भी नहीं थी, यहा तो मोदी जी समझते है की वही मुख्यमंत्री है, तो वहा पर भी भाजपा का कोई खाता नही खुलने वाला है। दिल्ली में आज भी लोग शिला दीक्षित के कामो को याद करते है, दिल्ली के लोगो ने मन बनाया है कि विकास के लिए वोट देंगे, कांग्रेस को वोट देंगे, कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, ये सिर्फ बात ही तो करते है, बात बात में सरकार बन गई, तो देश की जनता देख रही है।

ये भी पढ़ें...दिल्ली विधानसभा चुनावः करोड़पति व आपराधिक छवि वालों के बीच अनपढ़ भी मैदान में

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story