×

प्रियंका गांधी रामपुर रवाना: अजय लल्लू संग करेंगी नवरीत के परिवार से मुलाकात

प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला दिल्ली से रामपुर के लिए निकल चुका है। उनके साथ कार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी बैठे हुए हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 4 Feb 2021 3:39 AM GMT
प्रियंका गांधी रामपुर रवाना: अजय लल्लू संग करेंगी नवरीत के परिवार से मुलाकात
X

लखनऊः गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में किसान आंदोलन प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले नवरीत के परिवारजनों से मिलने के लिए कांग्रेस की उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

किसान हिंसा में मारे गए नवरीत के परिवार से मिलेंगी प्रियंका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को ऐलान किया था कि वह रामपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। बृहस्पतिवार की सुबह उनका काफिला दिल्ली से रामपुर के लिए निकल चुका है। उनके साथ कार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी बैठे हुए हैं। वह उन्हें उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात की जानकारी भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भयानक गैंगरेप: नाबालिग के शरीर को नोचते रहे हैवान, दरिंदगी की हर सीमा पार

प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू संग रामपुर रवाना हुईं प्रियंका

बताया जा रहा है कि 10:00 बजे तक वह रामपुर पहुंच जाएंगे। रामपुर के रहने वाले नवनीत ने गणतंत्र दिवस के दिन किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में प्रदर्शन किया था। उसे दिल्ली में तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाते हुए देखा गया। ट्रैक्टर से उसने पुलिस बैरिकेड को तोड़ दिया। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया था।

[video width="848" height="480" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/Congress-Priyanka-Gandhi-Rampur-Visit-With-Ajay-Lallu-meet-Tractor-Rally-Accident-Deceased-Family.mp4"][/video]

ट्रैक्टर पलटने हादसे में हुई थी मौत

दिल्ली पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर पलटने से हुए हादसे में उसकी मौत हुई है, जबकि उसके परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि नवनीत की मौत में पुलिस का हाथ है। हालांकि नवनीत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे की जानकारी मिली है। परिवार के कुछ सदस्यों ने गोली से मौत की बात कही थी लेकिन इसके कोई सुबूत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिले हैं।

परिवार ने पुलिस के हाथों मौत का लगाया आरोप

नवरीत जनवरी महीने में ही ऑस्ट्रेलिया से लौटकर भारत आया था। उसकी पत्नी तब ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। परिवार की ओर से अंतिम अरदास का आयोजन रामपुर में बृहस्पतिवार को किया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा इस अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए ही वहां जा रही हैं। इसके बावजूद इस आयोजन को राजनीतिक नजर से देखा जा रहा है। यह माना जा रहा है कि किसान आंदोलन से उपजे आक्रोश और सहानुभूति का लाभ उठाने के लिए कांग्रेस की ओर से ऐसा किया जा रहा है।

tractor march-4

वहीं रामगोविंद चौधरी भी आज रामपुर दौरे पर हैं। वह मृतक किसान के घर जाएंगे। वहीं किसान की अंतिम अरदास में शामिल होंगे। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर चौधरी रामपुर जा रहे हैं।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story