×

किसान महापंचायत में हंगामा: रेप पीड़िता ने प्रियंका से लगाई गुहार, जानें पूरा मामला

प्रियंका गांधी जब जनता को संबोधित कर रही थी तो उनके भाषण के दौरान एक बलात्कार पीड़िता आ गई और उसने न्याय की मांग की। पीड़िता ने प्रियंका गांधी के सामने न्याय की गुहार लगाई।

Shreya
Published on: 23 Feb 2021 11:11 AM GMT
किसान महापंचायत में हंगामा: रेप पीड़िता ने प्रियंका से लगाई गुहार, जानें पूरा मामला
X
किसान महापंचायत में हंगामा: रेप पीड़िता ने प्रियंका से लगाई गुहार, जानें पूरा मामला

मथुरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज मथुरा (Mathura) में नए कृषि कानूनों के विरोध में हुंकार भरी। उन्होंने आज मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम सिर्फ अहंकारी ही नहीं बल्कि कायर भी हैं।

प्रियंका गांधी ने किया ये ऐलान

उन्होंने इस दौरान ऐलान किया कि जब तक ये तीनों नए कृषि कानून वापस नहीं कर लिए जाते, तब तक किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। प्रियंका ने कहा कि आंदोलन में अब तक 215 किसानों की मौत हुई, लेकिन मोदी सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार आते ही इन तीनों कानूनों को रद्द कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: औरैया: सड़क पर दिखाई दी जुगाड़ गाड़ी तो जुर्माने के साथ वाहन होगा सीज

congress priyanka gandhi (फोटो- ट्विटर)

किसानों तक नहीं पहुंच पाए प्रधानमंत्री

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो अपने शासनकाल में दुनिया के हर कोने तक पहुंच गए, वो दिल्ली जहां वो रहते हैं, उसके बॉर्डर तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी किसानों से कहते हैं कि विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है, लेकिन क्या एक भी किसान से सरकार ने बात की है।

प्रियंका ने कहा कि ये कानून किसान नहीं बल्कि नोटों की खेती करने वालों ने बनाया है। इन कानूनों से किसानों को लाभ नहीं होगा बल्कि अमीर कारोबारियों को जमाखोरी की छूट मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: सभी के लिए प्रेरणा बन रही सिद्धार्थनगर की गुंजन चौरसिया, बोलने-सुनने में हैं असमर्थ

priyanka gandhi (फोटो- सोशल मीडिया)

भाषण के दौरान आई बलात्कार पीड़िता

वहीं इस बीच किसान पंचायत में हंगामा भी देखने को मिला। दरअसल, प्रियंका गांधी जब जनता को संबोधित कर रही थी तो उनके भाषण के दौरान एक बलात्कार पीड़िता आ गई और उसने न्याय की मांग की। पीड़िता ने प्रियंका गांधी के सामने न्याय की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ कांग्रेस शासित राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां इलाके में 26 अप्रेल को सामूहिक दुष्कर्म हुई था।

प्रियंका युवती से करेंगी मुलाकात

लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला है। अचानक भाषण के दौरान आ जाने से प्रियंका गांधी ने बीच में ही भाषण बंद कर दिया। वहीं पीड़िता के माता पिता इस दौरान रोने लगे और कांग्रेस महासचिव से अपने न्याय न मिलने की बात बताई। जिस पर प्रियंका ने युवती से मुलाकात करने की बात कही।

यह भी पढ़ें: ऐसे होता है विकास, 5 सालों में बदल दी रायबरेली के प्रधान ने गांव की तस्वीर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story