×

मेरठ में गरजेंगी प्रियंका: अब यहां होगी कांग्रेस की महापंचायत, पढ़ें पूरी खबर

सहारनपुर के बाद कांग्रेस महासचिव 15 फरवरी मेरठ आएंगी। यहां पर प्रियंका गांधी जिले के सरधना विधानसभा के केली ग्राम में पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जय जवान-जय किसान "किसान महापंचायत" को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करेंगी।

Ashiki
Published on: 11 Feb 2021 2:59 PM GMT
मेरठ में गरजेंगी प्रियंका: अब यहां होगी कांग्रेस की महापंचायत, पढ़ें पूरी खबर
X
कांग्रेस को संजीवनी देंने निकली प्रियंका, अब मेरठ की किसान महापंचायत में होंगी शामिल )

मेरठ: सहारनपुर के बाद कांग्रेस महासचिव 15 फरवरी मेरठ आएंगी। यहां पर प्रियंका गांधी जिले के सरधना विधानसभा के केली ग्राम में पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जय जवान-जय किसान "किसान महापंचायत" को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करेंगी। महापंचायत में कांग्रेस के केंद्रीय व प्रदेशीय नेता भी शामिल रहेंगे।

हो रही तैयारियां

महा पंचायत की तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने रैली की तैयारियों की समीक्षा की। स्थानीय कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया इस बैठक में ब्लाकों से किसानों को पंचायत में लाने की व्यवस्था के लिये कांग्रेस के नेताओं को आज ब्लाकवाइज जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

ये भी पढ़ें: लेबर रूम में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी चिकित्सक फरार

27 जिलों में किसान महापंचायत

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपालसिंह के अनुसार कांग्रेस ने 'जय जवान जय किसान' नारे के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में किसान महापंचायत करने जा रही है। दस फ़रवरी को सहारनपुर से इसकी शुरुआत हुई है। इस अभियान के लिये प्रदेश के प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को नौ ज़िले, दीपक सिंह को नौ ज़िले और अराधना मिश्रा को नौ जिलों का प्रभार दिया गया है। इन ज़िलों में पार्टी के विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पार्टी के उपाध्यक्ष, संगठन के महामंत्री को भी लगाया गया है। जय जवान-जय किसान अभियान में उत्तर प्रदेश और देश के कई बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. इनमें प्रदीप जैन आदित्य, सचिन पायलट, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, हार्दिक पटेल, आरपीएन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: विचार गोष्ठी का आयोजन, पं. दीनदयाल उपाध्याय को ऐसे किया याद

गौरतलब है कि महासचिव प्रियंका गांधी पिछले दिनों रामपुर के बिलासपुर के किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में शामिल हुई थीं जिसकी मौत 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ट्रैक्टर पलटने से हो गई थी। प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ अलख जगाने के लिए आयोजित'किसान सभाओं' को संबोधित कर रहीं हैं। दरअसल, पार्टी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक भी सांसद नहीं है और सिर्फ दो विधायक हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि किसानों की नाराजगी को भुनाकर वह जाट, गुर्जर और पंजाबी समुदाय में अपनी पैठ बना सकती है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा, सचिन पायलट जैसे बड़े नेताओं की सभाओं करने की तैयारी में है।

सुशील कुमार, मेरठ

Ashiki

Ashiki

Next Story