×

बड़ी खबर: कांग्रेस ने इन दिग्गज नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

प्रदेश कांग्रेस ने आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पार्टी के 10 लोगों को अनुशासन हीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

Aditya Mishra
Published on: 24 Nov 2019 1:24 PM GMT
बड़ी खबर: कांग्रेस ने इन दिग्गज नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
X

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस ने आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पार्टी के 10 लोगों को अनुशासन हीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं पर अनुशासनहीनता के आरोप लगें हैं।

कहा गया है कि कुछ समय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सम्बन्धित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णयों पर अनवरत अनावश्यक रूप से सार्वजनिक तौर पर बैठक करके विरोध कर रहे थे। उनका यह आचरण पार्टी की नीतियों और आदर्शों के विपरीत है जो अनुशासन हीनता की परिधि में आता है। उनके अनुशासन हीनता के कारण अनुशासन समिति ने उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि ये निष्कासित कांग्रेसी नेता सिराज मेंहदी की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। बता दें कि प्रियंका से बगावत के बाद 10 सीनियर कांग्रेसी 6 साल के लिए पार्अी से निष्कासित कर दिए गए हैं।

इन नेताओं को दिखाया गया बाहर का रास्ता

जिन नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है उनमें संतोष सिंह-पूर्व सांसद एवं सदस्य सिराज मेंहदी-पूर्व एमएलसी, सदस्य-अभा कांग्रेस कांग्रेस कमेटी, रामकृष्ण द्विवेदी-पूर्व गृह मंत्री-उप्र शासन-सदस्य-अभा कांग्रेस कमेटी, सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री-उ0प्र0, सदस्य-अभा कांग्रेस कमेटी, राजेन्द्र सिंह सोलंकी-सदस्य-अभा कांग्रेस कमेटी, भूधर नारायण मिश्रा-पूर्व विधायक, सदस्य अभा कांग्रेस कमेटी, विनोद चौधरी पूर्व विधायक, नेक चन्द्र पाण्डेय-पूर्व विधायक, स्वयं प्रकाश गोस्वामी- पूर्व अध्यक्ष-उप्र युवा कांग्रेस , संजीव सिंह-पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस का पाक प्रेम! छत्तीसगढ़ के इस कार्यक्रम में दिया पाकिस्तान को न्यौता

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story