×

मुजफ्फरनगर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

अजय कुमार लल्लू ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आया हूं

Roshni Khan
Published on: 31 Jan 2021 9:06 AM GMT
मुजफ्फरनगर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम
X
मुजफ्फरनगर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम (PC: social media)

मुजफ्फरनगर: संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक लेने सहारनपुर जाते समय मुजफ्फरनगर के गुप्ता रिसोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का मुजफ्फरनगर के कांग्रेसी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसी नेताओं ने ढोल नगाड़े बजवाकर, जोरदार नारेबाजी के साथ फूल मालाएं पहनाकर अपने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें:PM मोदी के बयान पर टिकैत बोले-बंदूक की नोक पर नहीं होगी सरकार से बातचीत

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आया हूं, आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में संगठन निर्माण की पूरी प्रक्रिया चल रही है, न्याय पंचायत और ग्राम सभा के गठन की प्रक्रिया चल रही है, फरवरी में सभी न्याय पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, संगठन के दम पर 2022 में आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में प्रदेश में परचम लहराएंगे।

Muzaffarnagar-matter Muzaffarnagar-matter (PC: social media)

किसान आंदोलन का हल सरकार को निकालना है

किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का हल सरकार को निकालना है, सरकार वार्ता तो कर रही है लेकिन केवल तारीख पर तारीख दे रही है, षड्यंत्र भी रच रही है, आंदोलन को समाप्त करना चाहती है, दमन करना चाहती है, कल एक पत्रकार जो लगातार पूरे घटनाक्रम को उठा रहा था, उसे गायब कर दिया गया ऐसा हमने सोशल मीडिया पर देखा, जिस तरह की स्थिति है, लोकतंत्र खतरे में हैं, संविधान खतरे में है, अगर इन कृषि कानूनों को किसान नहीं चाहता लागू हो, गरीब नहीं चाहता लागू हो, देश का जवान नहीं चाहता लागू हो तो सरकार क्यों जबरन इन कानूनों को लागू कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:2026 करोड़ की घूसखोरी: इस अधिकारी को मिली मौत की सजा, हुआ तगड़ा एक्शन

कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह आदरणीय राहुल गांधी के नेतृत्व में शांति से आंदोलन करने वाले किसानों के साथ मुस्तैदी से खड़ी है, उनकी आवाज बनेगी, 18 तारीख से विधानसभा सत्र चलेगा इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा, सरकार को घेरा जाएगा। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस गांव गांव जा रही हैं। किसानों की आवाज बन रही है, नौजवानों की आवाज बन रही है, उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर है, लाठी खा रही है, संघर्ष कर रही है, जेल जा रहे हैं, उत्तर प्रदेश की आम आवाम की आवाज के साथ हम 2022 में जनता के बीच जाएंगे और आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में हमें उम्मीद है, भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

रिपोर्ट- अमित कुमार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story