×

इटावा: कांग्रेसियों के उपवास पर पुलिस ने फेरा पानी, आग बबूला हुए कार्यकर्ता

शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि हम किसानों के समर्थन में अपनी पूरी ताकत से खड़े हैं और यह सरकार चाहे जितनी तानाशाही दिखा ले। हम सरकार के आगे नहीं झुकेंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ,राशिद खान, हंसमुखी संखवार, कोमल सिंह कुशवाहा, संजय तिवारी शामिल रहे।

Newstrack
Published on: 18 Dec 2020 10:48 AM GMT
इटावा: कांग्रेसियों के उपवास पर पुलिस ने फेरा पानी, आग बबूला हुए कार्यकर्ता
X
इटावा: कांग्रेसियों के उपवास पर पुलिस ने फेरा पानी, आग बबूला हुए कार्यकर्ता

इटावा: दिल्ली के सिंघु बॉडर पर पंजाब और हरियाणा के किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके समर्थन में कई राजनीति पार्टियां और ट्रेड यूनियन सड़क पर उतरे है। तो वही इस आंदोलन का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला है। बता दें कि यूपी के इटावा में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया कृषि कानून के खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली में आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम भी रखा गया।

किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी

किसान आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी इटावा के नेतृत्व में दिल्ली में आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम शास्त्री चौराहा इटावा पर रखा गया और जब कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में शास्त्री प्रतिमा के नीचे बैठे, तो प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस जनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: ठंड का कहर: ‘न्यूजट्रैक’ ने उजागर की रैन बसेरों की सच्चाई, सड़क पर बीत रही रातें

etawah news

कांग्रेसियों ने प्रशासन के विरुद्ध लगाई नारेबाजी

प्रशासन के इस तानाशाह रवैया के विरोध में कांग्रेस जनों ने प्रशासन के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी की। प्रशासन के रवैया का विरोध करते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि यह सरकार अपने विरुद्ध होने वाले हर आंदोलन को दबाना चाहती है और किसान आंदोलन भी उसी का परिणाम है।

हम सरकार के आगे नहीं झुकेंगे- शहर अध्यक्ष

शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि हम किसानों के समर्थन में अपनी पूरी ताकत से खड़े हैं और यह सरकार चाहे जितनी तानाशाही दिखा ले। हम सरकार के आगे नहीं झुकेंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ,राशिद खान, हंसमुखी संखवार, कोमल सिंह कुशवाहा, संजय तिवारी शामिल रहे। इनके अलावा आलोक यादव, संजय दोहरे, सुरेश शाक्य, अरुण यादव, चंद्र मोहन तिवारी समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी

यह भी पढ़ें: साक्षी महाराज ने योगी-मोदी के बांधे तारीफों के पुल, बताया देश में नहीं कोई तोड़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story